फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Help center will open again in BJP state office, ministers will listen to problems of people in Chhattisgarh

Chhattisgarh News: भाजपा प्रदेश कार्यालय में फिर से खुलेगा सहायता केंद्र, मंत्री सुनेंगे आम लोगों की समस्याएं

Wed, 03 Jul 2024 03:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 03 Jul 2024 03:52 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के आम लोग मंत्रियों से मिल सकते हैं। अपनी परेशानियों को लेकर सीधा मंत्रियों को सुना सकेंगे। प्रदेश के भाजपा सरकार की ओर से अब सहायता केन्द्र खोले जा रहे हैं। इसमें मंत्री आम लोगों की समस्याओं को सुनकर निराकरण करेंगे।  

विज्ञापन
Help center will open again in BJP state office, ministers will listen to problems of people in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के आम लोग मंत्रियों से मिल सकते हैं। अपनी परेशानियों को लेकर सीधा मंत्रियों को सुना सकेंगे। प्रदेश के भाजपा सरकार की ओर से अब सहायता केन्द्र खोले जा रहे हैं। इसमें मंत्री आम लोगों की समस्याओं को सुनकर निराकरण करेंगे।  
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यकर्ताओं और जनमानस की समस्याओं के निराकरण के लिए सहायता केन्द्र की पुनः शुरुआत की जा रही है। हर दिन अलग अलग विभाग के मंत्री मौजूद रहेंगे, जिनसे आम लोग और कार्यकर्त्ता आसानी से मुलाकात कर सकेंगे। सहायता केंद्र के प्रभारी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव को बनाया गया है। 
विज्ञापन


महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सहायता में 4 जुलाई को मंत्री लखनलाल देवांगन और प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा, पांच  जुलाई को मंत्री दयालदास बघेल और प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, आठ जुलाई को उप मुख्यमंत्री अरुण साव और प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, नौ जुलाई को मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और प्रदेश महामंत्री रामजी भारती कार्यकर्ताओं एवं जनमानस की समस्याओं का निराकरण करने मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सहायता के माध्यम से प्रदेश के मंत्रीगण भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठेंगे। सहायता केंद्र में कार्यकर्ताओं एवं आम जनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार की ओर से मौजूद रहेंगे। सहायता केंद्र में लोगों के समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और शिकायत दर्ज किया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed