{"_id":"6880ac3235216c464d0fd027","slug":"heinous-double-murder-case-revealed-quack-doctor-killed-elderly-couple-police-made-a-big-disclosure-in-raipur-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जघन्य दोहरे हत्याकांड का खुलासा: झोलाछाप डॉक्टर ने की बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जघन्य दोहरे हत्याकांड का खुलासा: झोलाछाप डॉक्टर ने की बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Wed, 23 Jul 2025 03:02 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 23 Jul 2025 03:02 PM IST
सार
Crime News: इस जघन्य दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि गांव में झोलाछाप डॉक्टर के रूप में काम कर रहा व्यक्ति निकला। पुलिस ने पांच दिन की गहन जांच और 200 से अधिक लोगों से पूछताछ कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर जिला के थाना अभनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरोदा में बुजुर्ग दंपत्ति की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस जघन्य दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि गांव में झोलाछाप डॉक्टर के रूप में काम कर रहा व्यक्ति निकला। पुलिस ने पांच दिन की गहन जांच और 200 से अधिक लोगों से पूछताछ कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 16 जुलाई को ग्राम बिरोदा निवासी ईश्वर साहू ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के गोडपारा मोहल्ले में रहने वाले भुखन ध्रुव और उनकी पत्नी रूखमणी ध्रुव अपने घर में मृत पड़े हैं। दोनों के गले पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान थे और शव खून से लथपथ था। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 265/25 धारा 103 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट व थाना अभनपुर की संयुक्त टीमों ने गांव में डेरा डाला। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की सहायता ली गई। पुलिस ने लगभग 200 से अधिक लोगों से अलग-अलग पूछताछ, सैकड़ों मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण और CCTV फुटेज खंगालने जैसे तमाम प्रयास किए।'लास्ट सीन थ्योरी' को आधार बनाकर जांच को निर्णायक मोड़ पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
डॉक्टर को देखा गया था घर से निकलते हुए
पूछताछ के दौरान गांववालों ने पुलिस को बताया कि घटना की शाम एक डॉक्टर को बुजुर्ग दंपत्ति के घर से बाहर निकलते देखा गया था। जांच में उसकी पहचान राकेश कुमार बारले (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम कोड़ापारा, थाना कुरूद, जिला धमतरी के रूप में हुई। पूछताछ में शुरुआत में आरोपी ने घटना से पल्ला झाड़ने की कोशिश की, लेकिन साक्ष्यों के सामने वह टूट गया और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह पेशे से झोलाछाप डॉक्टर है और गांव में आरके मेडिकल के नाम से दुकान चलाता है।
आरोपी ने बताया कि मृतिका रूखमणी ध्रुव हाथ दर्द के इलाज के लिए उसके पास आती थी, लेकिन ठीक न होने पर वह बार-बार ताना मारती थी और गांव में बदनाम करती थी। इसके अलावा आरोपी ने मृतक भुखन ध्रुव की जमीन का सौदा कराया था, जिसमें 10 हजार रुपये बयाना लिया गया था, लेकिन बाद में सौदा रद्द हो गया और पैसे वापस नहीं हुए।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
इन सभी कारणों से नाराज होकर आरोपी ने हत्या की योजना बना ली। घटना के दिन भुखन ध्रुव BP चेक कराने आरोपी के पास गया और फिर शाम को घर आने का न्यौता दिया। शाम करीब 6 बजे आरोपी मृतकों के घर पहुंचा। रूखमणी ध्रुव ने ताने मारे, जिससे आरोपी का गुस्सा फूट पड़ा। उसने भुखन को कमरे में लिटाया और उसकी पत्नी को गर्म पानी लाने भेज दिया। मौका पाकर उसने पहले भुखन के गले और छाती में चाकू से हमला कर हत्या कर दी। गर्म पानी लेकर लौटी रूखमणी को भी आरोपी ने उसी चाकू से मार डाला।
हत्या के बाद सामान्य बना रहा आरोपी
हत्या के बाद आरोपी अपने गांव कोड़ापारा गया, कपड़े बदले और हत्या में प्रयुक्त चाकू, कपड़े व जूते अभनपुर के एक नाले में फेंक दिए। इसके बाद वह दोबारा बिरोदा लौटकर अपनी दुकान पर बैठ गया ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू, दोपहिया वाहन और अन्य सबूत जब्त कर लिए हैं। उसके विरुद्ध धारा 103 BNS, 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।