Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Heat wave conditions in Raipur, Bilaspur and Durg divisions in CG

छत्तीसगढ़ में चार दिनों तक सताएगी भीषण गर्मी: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के इन जिलों में लू के हालात

Tue, 28 May 2024 10:46 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 28 May 2024 10:46 AM IST
सार

आज नौतपा का चौथा दिन है और राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर के जिलों में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी क्रम में इस महीने के आखिरी तक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू की संभावना है।

विज्ञापन
Heat wave conditions in Raipur, Bilaspur and Durg divisions in CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज नौतपा का चौथा दिन है और राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर के जिलों में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी क्रम में इस महीने के आखिरी तक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू की संभावना है। साथ अधिकतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को प्रदेश में सबसे गर्म बेमेतरा जिला रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 28 से 30 में तक छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में एक दो जगह पर ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है। यानी कि इन संभागों के कुछ जिलों में लू के हालात बने रहेंगे। आने वाले चार दिनों तक प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन


प्रदेश के मुंगेली, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, महासमुंद और  रायगढ़ जिला में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से पार हो गया है। इन जिलों में लू की संभावना बने रहेगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले 31 में तक प्रदेश में तापमान में कोई गिरावट की संभावना नहीं है साथ ही मौसम शुष्क रहेगा और लू चलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बेमेतरा में 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वही सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज राजधानी रायपुर में सुबह से तेज धूप है। यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed