फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Health workers  busy celebrating Holi party at primary health center Uttarada

Korba: अस्पताल में होली पार्टी मनाने में व्यस्त रहे डॉक्टर, निराश होकर लौटे मरीज; कार्रवाई की मांग की

Sun, 24 Mar 2024 08:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 24 Mar 2024 08:37 PM IST
सार

उतरदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यकर्मी होली की पार्टी मनाने में मशरूफ रहे। वहीं, इलाज के लिए आए मरीजों को तकलीफों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में इलाज करने पहुंचे पर मरीज के परिजनों  ने इस पर आपत्ति जताई है और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Health workers  busy celebrating Holi party at primary health center Uttarada
अस्पताल में पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली ब्लॉक के उतरदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की देखरेख छोड़कर स्वास्थ्यकर्मी होली की पार्टी मनाने में मशरूफ रहे। इलाज कराने लिए पहुंचे एक शख्स ने बताया कि बेटी का इलाज कराने वे उतरदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे, जहां बेटी की कैल्शियम की कमी होने पर मात्र एक सीरप और दवाई  दे दी गई। इसके बाद मरीज सहित परिजनों को बाहर निकलने कह दिया गया। डॉक्टर सहित सभी कर्मचारी अस्पताल के अंदर ही डीजे की धुन पर  पार्टी मना रहे हैं। उन पर होली का ऐसा खुमार छाया हुआ है कि डॉक्टर मरीज पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, मरीजों को उनके हाल पर ही छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन


अस्पताल के अंदर होली, पिकनिक पार्टी मना रहे डॉक्टरो का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल परिसर में ही गैस चूल्हा लेकर बर्तन के साथ पार्टी करने में व्यस्त हैं। अस्पताल में इलाज करने पहुंचे पर मरीज के परिजनों  ने इस पर आपत्ति जताई है और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है। पाली बीएमओ सीएल रात्रे ने ड्यूटी पर तैनात आरएमए, चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलेश्वर सिंह , मीनाक्षी राठौर आरएमए, समस्त स्टाफ को नोटिस जारी किया है, जहां जांचकर आगे कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed