फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Hardik Patel is not leaving Congress said I belong to the party

मैं पार्टी का ही हूं, कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए हार्दिक

Mon, 14 Oct 2019 11:15 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 14 Oct 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
Hardik Patel is not leaving Congress said I belong to the party
हार्दिक पटेल (फाइल)

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने की अटकलों पर उन्होंने विराम लगा दिया है। हार्दिक का कहना है कि वे कांग्रेस के ही हैं। हार्दिक रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे थे। यहां मीडियाकर्मियों के सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मैं कांग्रेस का ही हूं इस बात को आप समझिए।' इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ या झारखंड आने का मौका बहुत कम मिलता है। मैं पहली बार रायपुर आया हूं यहां आकर मैंने देखा कि हमारी भूपेश बघेल की सरकार अच्छा काम कर रही है।

विज्ञापन

हार्दिक बोले कि पांच सालों में बदल जाएगा छत्तीसगढ़

हार्दिक ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में ना सिर्फ किसानों और गरीबों के लिए काम कर रही है, बल्कि महिला उत्थान की विचार को लेकर आगे बढ़ रही है। आने वाले पांच सालों में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश और गांवों के लिए काफी अच्छा काम करेंगे। साथ ही जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निश्चिंत रहें आने वाले पांच साल बेहतर होंगे। हार्दिक रविवार को होने वाले एक गरबा रास कार्यक्रम में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ गए थे।

विज्ञापन


गौरतलब है 11 अक्तूबर को जब मानहानि मामले में पेशी के लिए राहुल गांधी अहमदाबाद गए थे तो वह एक रेस्टोरेंट में हार्दिक के साथ नजर आए थे। इसके बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि हार्दिक कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ सकते हैं। राहुल से मुलाकात के दौरान पार्टी के नेताओं ने हार्दिक को मनाने की कोशिश की थी, ये सुर्खियां भी मीडिया में छाई रहीं। लेकिन अब हार्दिक ने इन सभी बातों का खंडन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed