{"_id":"65c370587aaa6f846e002946","slug":"half-burnt-dead-body-of-businessman-found-in-balrampur-ramanujganj-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पापा जल्दी आओ, ग्राहक हैं': जंगल में व्यवसायी का मिला अधजला शव, बेटे के कॉल करने के बाद स्विच ऑफ हुआ फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पापा जल्दी आओ, ग्राहक हैं': जंगल में व्यवसायी का मिला अधजला शव, बेटे के कॉल करने के बाद स्विच ऑफ हुआ फोन
Wed, 07 Feb 2024 05:28 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 07 Feb 2024 05:28 PM IST
सार
बलरामपुर रामानुजगंज जिले में एक व्यवसायी का अधजल शव बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलरामपुर रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 7 के निवासी होटल व्यवसायी धर्मेंद्र केसरी (40) का अधजला शव बुधवार रात नौ बजे के करीब सिंदूरी नदी के पास सोनहरा जंगल से बरामद हुआ। मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव, मनीष सिंह सहित अन्य लोग पहुंचे, जिनके द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, होटल व्यवसायी धर्मेंद्र केसरी अपनी बाइक से 5 फरवरी की शाम को घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजन परेशान हो गए और खोजबीन शुरू कर दी। दूसरे दिन भी शाम तक घर नहीं आने के बाद परिजनों ने बलरामपुर कोतवाली थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजन एवं पुलिस खोजबीन कर ही रही थी, इस बीच सूचना मिली कि सिंदूरी नदी के पास एक अधजला शव मिला है। मौक पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने शव की शिनाख्त धर्मेंद्र केशरी के रूप में की।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह बुधवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉयड की टीम औक एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि विभिन्न पहलुओं पर बहुत ही सूक्ष्मता से से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि धर्मेंद्र शाम को अपनी दुकान में सब्जी पहुंचाकर निकाला था, जिसके बाद दुकान में ग्राहक आने के बाद उसके 10 वर्षीय पुत्र के द्वारा फोन भी किया गया कि पापा जल्दी आइए दुकान में ग्राहक हैं। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। वहीं, उसी दिन सात बजे के करीब धर्मेंद्र के द्वारा एक पेट्रोल पंप में तेल भी भरवाया गया था। युवा व्यवसायी की मौत की खबर नगर में शोक की लहर है।