फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Governor will honor 55 teachers of state at Raj Bhavan, three will get State Teacher Memorial Awards in cg

CG: राजभवन में राज्य के 55 शिक्षकों को राज्यपाल ने किया सम्मानित, तीन को मिला राज्य शिक्षक स्मृति पुरस्कार

Thu, 05 Sep 2024 11:00 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 05 Sep 2024 11:00 AM IST
सार

शिक्षक दिवस के अवसर पर आज गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
Governor will honor 55 teachers of state at Raj Bhavan, three will get State Teacher Memorial Awards in cg
राज भवन, छत्तीसगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक दिवस के अवसर पर आज गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका थे, जो राज्य के 55 शिक्षकों को पुरस्कृत किए। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 11 बजे राजभवन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किए।
विज्ञापन


शिक्षक दिवस के अवसर पर तीन शिक्षकों को अलग-अलग साहित्यकारों के नाम से राज्य शिक्षक स्मृति पुरस्कार दिया गया। साथ ही 52 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। राज्य शिक्षक सम्मान में 21 हजार रुपए और स्मृति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को 51 हजार रुपए की राशि दी गई। सभी शिक्षकों को उनके क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन


शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में बिलासपुर जिले की व्याखाता डॉ. रश्मि सिंह धुर्वे को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार, कबीरधाम जिले के शिक्षक री राजर्षि पांडेय को डॉ. मुकुटधर पांडेय स्मृति पुरस्कार, दुर्ग जिले की उच्च वर्ग शिक्षक डॉ. सरिता साहू को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार दिया जाएगा। शेष 52 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2023-24

राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2023-24 से सम्मानित होने वाले 52 शिक्षकों में दंतेवाड़ा जिले की व्याख्याता नेहा नाथ और शिक्षक एलबी कुमारी माधुरी उके, सरगुजा जिले की प्रधान पाठक कुमारी मधु सोनवानी और व्याख्याता नीतु सिंह यादव, सूरजपुर जिले की व्याख्याता एलबी रीता गिरी और प्रधान पाठक कुमारी विनिता सिंह, बालोद जिले के व्याख्याता एलबी धमेंन्द्र कुमार और व्याख्याता डॉ. भरतलाल साहसी, जशपुर जिले के व्याख्याता एलबी टुमनु गोसाई और अयोध किशोर गुप्ता, सुकमा जिले की प्रधान पाठक जयमाला और हपका मुत्ता, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के सहायक शिक्षक नीलकंठ कोमरे और अंगद सलामें, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की सहायक शिक्षक स्वप्निल सिंह पवार और शिक्षक एलबी अर्चना सामुएल मसीह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के व्याख्याता एलबी मानस साहू और सहायक शिक्षक एलबी महादीप जंघेल, उत्तर बस्तर कांकेर जिले के व्याख्याता सेवक राम निषाद और व्याख्याता एलबी पवन कुमार सेन, कोण्डागांव जिले की व्याख्याता तनुजा देवांगन और उच्च श्रेणी शिक्षक सरस्वती नाग, कोरिया जिले की सहायक शिक्षक एलबी श्वेता सोनी और अर्पणा मिश्रा, राजनांदगांव जिले के व्याख्याता एलबी गोकुल दास जंघेल और जयप्रकाश साहू सम्मानित किया गया।

    
राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2023 के लिए चयनित शिक्षकों में नारायणपुर जिले की शिक्षक एलबी कविता हिरवानी और व्याख्याता एलबी लता मानिकपुरी, जांजगीर-चांपा जिले के व्याख्याता एलबी दिनेश कुमार चतुर्वेदी और सहायक शिक्षक एलबी कामता प्रसाद सिंह, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सहायक शिक्षक एलबी सुनिता यादव और व्याख्याता पूनम सिंह साहू, बेमेतरा जिले की सहायक शिक्षक एलबी हिमकल्याणी और व्याख्याता एलबी भुवनलाल साहू, महासमुंद जिले के व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे और व्याख्याता एलबी शैलेन्द्र कुमार नायक, बलरामपुर जिले के शिक्षक श्याम कुमार गुप्ता और प्रधान पाठक  विनोद कुमार पंथ, मुंगेली जिले के शिक्षक एलबी डॉ. सत्यनारायण तिवारी और प्रधान पाठक जितेन्द्र गेंदले, गरियाबंद जिले के सहायक शिक्षक एलबी डिगेश्वर कुमार साहू और उच्च श्रेणी शिक्षक किशोर कुमार निर्मलकर, धमतरी जिले की व्याख्याता एलबी ज्योति मगर और डॉ. आशीष नायक, रायगढ़ जिले की प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी और सुशील कुमार गुप्ता, कोरबा जिले के व्याख्याता भुपेन्द्र कुमार राठौर और सहायक शिक्षक वसुंधरा कुर्रे, जगदलपुर जिले की व्याख्याता मीरा हिरवानी और मोहम्मद अकबर खान, बीजापुर जिले के प्रधान पाठक पवन कुमार सिन्हा और शिक्षक एलबी ककेम नारायण सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed