फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Governor Deka gave Rs 4 lakh as aid to needy university students and leprosy patients in chhattisgarh

CG: राज्यपाल डेका ने विश्वविद्यालय के जरूरत मंद छात्रों और कुष्ठ रोगियों के लिए 4 लाख रुपये की दी सहायता राशि

Wed, 26 Mar 2025 12:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 26 Mar 2025 12:12 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय के जरूरत मंद विद्यार्थियों और कोरबा जिले के कुष्ठ रोगियों के लिए लगभग चार लाख रुपये की सहायता राशि दी।

विज्ञापन
Governor Deka gave Rs 4 lakh as aid to needy university students and leprosy patients in chhattisgarh
राज्यपाल रमेन डेका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय के जरूरत मंद विद्यार्थियों और कोरबा जिले के कुष्ठ रोगियों के लिए लगभग चार लाख रुपये की सहायता राशि दी। उन्होंने अपने स्वेच्छानुदान मद से इंदिरा कला और संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ में अध्ययनरत उत्तर पूर्वी क्षेत्र के 38 जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता राशि दी है। 

विज्ञापन


प्रोत्साहन स्वरूप एक लाख 90 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए स्वेच्छानुदान मद से 5-5 हजार रुपये प्रदान किए जायेंगे।
विज्ञापन


कुष्ठरोगियों के लिए 2 लाख रुपये स्वीकृत
राज्यपाल डेका ने कोरबा जिले के प्रवास के दौरान वहां के 308 कुष्ठ रोगियों के लिए भी अपने स्वेच्छानुदान मद से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। राज्यपाल डेका ने पूर्व में दिव्यांगों, अनाथों, वृद्धजनों, वनवासियों के लिए कार्यरत संस्थाओं एवं टी.बी मरीजों के लिए 33 लाख रूपये से अधिक की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल डेका ने स्वेच्छानुदान मद से अनुसूचित क्षेत्रों में कार्यरत वृद्धाश्रमों, अनाथ आश्रमों तथा दिव्यांग जनों के लिए कार्यरत शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं को भी आर्थिक सहायता राशि की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed