फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Government changed attitude of officers remained same in Mungeli

वाह रे सिस्टम! सरकार बदल गई अफसरों का रवैया ज्यों का त्यों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती में गड़बड़ी

Tue, 27 Feb 2024 05:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 27 Feb 2024 05:20 PM IST
सार

मुंगेली जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के द्वारा बेरोजगारों के साथ छल करने में कोई कसर नही छोड़ी जा रही है।

विज्ञापन
Government changed attitude of officers remained same in Mungeli
कांग्रेस पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेली जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के द्वारा बेरोजगारों के साथ छल करने में कोई कसर नही छोड़ी जा रही है। जिले के मुंगेली परियोजना कार्यालय के विभागीय अफसर नियम कायदों को ताक पर रखकर चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए न सिर्फ नियम कायदों को दरकिनार कर रहे है। बल्कि एक बड़े धांधली को अंजाम दे रहे हैं। जिसके चलते पात्र अभ्यर्थी रोजगार से वंचित हो जा रहे है जबकि अपात्र अभ्यर्थी का चयन कर दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


मामला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती से जुड़ा है। जिसको लेकर कांग्रेसियों ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम कलेक्टर राहुल देव को लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती में हो रही गड़बड़ी पर रोक लगाने की मांग करते हुए नियम विरुद्ध की गई भर्ती को रद्द करने की मांग किया गया है। ये शिकायत मुंगेली के जरहागांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा की गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामचन्द्र साहू के नेतृत्व में इस पूरे मामले की शिकायत की गई।
विज्ञापन

 

शिकायत में कहा गया है कि ब्लॉक परियोजना क्र. 01 महिला एवं बाल विकास विभाग मुंगेली द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती में सरपंच, सचिव द्वारा प्रमाणित गरीबी रेखा सर्वे सूची 2011 को मान्य कर छह अंक प्रदान किया जा रहा है जबकि मुंगेली ब्लॉक के ही परियोजना क्रमांक 02 एवं जिले के लोरमी एवं पथरिया ब्लॉक परियोजना कार्यालयों में सक्षम अधिकारी (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत) द्वारा जारी किये गये गरीबी रेखा सर्वे सूची-2011 को मान्य कर 06 अंक प्रदान किया जा रहा है और सरपंच -सचिव द्वारा प्रमाणित बीपीएल सर्वे सूची को अमान्य कर दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिकायत में यह भी कहा गया है कि परियोजना क्र. 01 मुंगेली द्वारा भर्ती नियम में बदलाव करने से पात्र अभ्यर्थी रोजगार प्राप्त करने से वंचित हो जा रहे और अपात्र अभ्यर्थी का चयन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed