{"_id":"6af2b8f708ec813b5608407d","slug":"govardhan-puja-2026-cm-vishnudeo-sai-on-gaura-gauri-festival-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन पूजा: सीएम साय बोले-प्रकृति और गौवंश के संरक्षण का संदेश देता है यह पर्व, गौरा-गौरी को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन पूजा: सीएम साय बोले-प्रकृति और गौवंश के संरक्षण का संदेश देता है यह पर्व, गौरा-गौरी को लेकर कही ये बात
Tue, 10 Nov 2026 11:57 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:57 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी सनातन संस्कृति में प्रकृति और गौवंश के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला हमें प्रकृति, पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण के साथ सामूहिक सहयोग और एकजुटता का संदेश देती है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण एवं गौरा-गौरी से प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी सनातन संस्कृति में प्रकृति और गौवंश के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला हमें प्रकृति, पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण के साथ सामूहिक सहयोग और एकजुटता का संदेश देती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का लोकपर्व गौरा-गौरी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकआस्था और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमारी माटी की परंपराओं, ग्रामीण जीवन और लोकसंस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान को सहेजने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
सीएम साय ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण एवं गौरा-गौरी की कृपा से छत्तीसगढ़ के खेत-खलिहान सदैव धन-धान्य से भरे रहें, अन्नदाताओं के जीवन में समृद्धि आए और प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति एवं खुशहाली बनी रहे।
दान देने की परंपरा
दूसरी ओर, ज्योतिषाचार्य त्रिपाठी ने अमर उजाला से खात बातचीत में कहा कि गोवर्धन पूजा के समय पर्वत की सात बार परिक्रमा करने की परंपरा है। जल से भरे लोटा लेकर जौ बोते हुए परिक्रमा करें। गोवर्धन पर्वत की आकृति की नाभि वाले स्थान पर दीपक जलाकर, उसमें दूध, दही, गंगाजल, शहद और बतासे आदि चढ़ायें। पूजा करें फिर प्रसाद के रूप में उसे वितरण करें। आज के दिन पशुधन की पूजा का विधान है। ऐसे में गाय को तिलक लगाकर फूलों से सजायें। गाय को गुड़ खिलाकर भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करें।
क्या है धार्मिक मान्यता
पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी के मुताबिक, भगवान कृष्ण को छप्पन भोग इसलिए चढ़ाया जाता है कि भगवान कृष्ण ने सात दिनों तक गोवर्धन पर्वत को उठाये रखा था। भगवान श्रीकृष्ण ने सात दिनों तक बिना कुछ खाए-पीये गोवर्धन पर्वत को उठाए रखे, इसलिए उन्हें 56 भोग लगाया जाता है। गोवर्धन पूजा यानि अन्नकूट के दिन ही भगवान कृष्ण को छप्पन भोग चढ़ाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के अलावा किसी और देवता को छप्पन भोग अर्पित करने का शास्त्रों में विधान नहीं है। इन सात दिनों के दौरान माताएं अपने बच्चों को दिन में आठ बार भोजन कराती थीं। सात दिनों तक आठों बार अलग तरह का पकवान बनते थे। इसलिए 56 भोग भगवान कृष्ण को ही चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि अन्न कूट-कूटकर गोवर्धन पर्वत को खिलाया गया। इस वजह से की गोवर्धन पर्वत के कारण ही बारिश होती है। इस दिन ग्वाल वालों के गायों की पूजा की जाती है।