{"_id":"6a3bfe8c4a8452674e0205d8","slug":"visit-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4432198-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सर्राफा व्यवसायी प्रदीप सोनी के परिजनों से की मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सर्राफा व्यवसायी प्रदीप सोनी के परिजनों से की मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा
Wed, 24 Jun 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:02 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अल्प प्रवास पर पेंड्रा पहुंचे, जहां उन्होंने कोटमी साप्ताहिक बाजार में गोली मारकर हत्या किए गए सर्राफा व्यवसायी प्रदीप सोनी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन
भूपेश बघेल
- फोटो : Amar ujala digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अल्प प्रवास पर पेंड्रा पहुंचे, जहां उन्होंने कोटमी साप्ताहिक बाजार में गोली मारकर हत्या किए गए सर्राफा व्यवसायी प्रदीप सोनी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 26 मई को कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में सर्राफा व्यवसायी प्रदीप सोनी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और सोने चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे जिले को झकझोर दिया था। मामले में पुलिस ने जांच करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा लूटे गए चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पेंड्रा में मीडिया से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और आम लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में बैठे लोगों के संरक्षण के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी घटनाएं चिंता का विषय हैं और सरकार को अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने सदस्य को खोना बेहद दुखद होता है। उन्होंने मृतक परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पूर्व मुख्यमंत्री के इस दौरे को प्रदीप सोनी हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष की चिंता के रूप में देखा जा रहा है।