फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Under the 'Seva Sankalp Abhiyan' (Service Pledge Campaign), the Pendra Municipal Council has initiated efforts

जीपीएम: पेंड्रा के शीतला सरोवर में चला स्वच्छता अभियान, पौधरोपण कर दिया 'स्वच्छ और हरित पेंड्रा' का संदेश

Sat, 19 Sep 2026 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 04:43 PM IST
सार

सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद पेंड्रा ने शीतला सरोवर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया और पौधरोपण किया। नागरिकों से जलस्रोतों को स्वच्छ रखने और पौधों की देखभाल में सहयोग की अपील की गई।

विज्ञापन
Under the 'Seva Sankalp Abhiyan' (Service Pledge Campaign), the Pendra Municipal Council has initiated efforts
शीतला सरोवर की स्वच्छता और हरियाली के लिए नगर पालिका ने शुरू किया अभियान।।

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद पेंड्रा ने नगर के जलस्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संवर्धन की दिशा में पहल शुरू की है। इसी क्रम में पेंड्रा के शीतला सरोवर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने शीतला सरोवर परिसर की साफ-सफाई की। सरोवर के आसपास फैले कचरे को हटाकर परिसर को व्यवस्थित किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए।
विज्ञापन


जलस्रोतों के संरक्षण पर जोर
नगर पालिका की ओर से बताया गया कि अभियान का उद्देश्य शीतला सरोवर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ उसके आसपास हरियाली विकसित करना और नागरिकों को जलस्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। आने वाले दिनों में नगर के अन्य सरोवरों और सार्वजनिक स्थलों पर भी स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर नागरिक की जिम्मेदारी
नगर पालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान ने कहा कि सरोवर नगर की प्राकृतिक धरोहर हैं और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है। उन्होंने कहा कि शीतला सरोवर सहित नगर के सभी जलस्रोतों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि सरोवरों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल में भी नागरिकों से सहभागिता की अपील की।

निरंतर चलेगा अभियान
नगर पालिका परिषद द्वारा अभियान को केवल एक दिवसीय आयोजन तक सीमित नहीं रखने पर जोर दिया जा रहा है। नगर के जलस्रोतों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को स्थायी रूप से बढ़ावा देने के लिए आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष शरद गुप्ता, उपअभियंता सुरेन्द्र श्रीवास, पूर्व अध्यक्ष अरुणा गणेश जायसवाल, पार्षद चंदा जयदत्त तिवारी, मनीष श्रीवास, पारस चौधरी, वेद राम कोल, एल्डरमेन डॉ. प्रवीण राय, भूधर सोनी, अरुण तिवारी एवं दुर्गी कोल सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और समस्त स्टाफ मौजूद रहे। नगर पालिका ने “स्वच्छ सरोवर, सुंदर पेंड्रा और हरित पेंड्रा” के संकल्प को साकार करने के लिए नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

शीतला सरोवर की स्वच्छता और हरियाली के लिए नगर पालिका ने शुरू किया अभियान।।

शीतला सरोवर की स्वच्छता और हरियाली के लिए नगर पालिका ने शुरू किया अभियान।।

 

शीतला सरोवर की स्वच्छता और हरियाली के लिए नगर पालिका ने शुरू किया अभियान।।

शीतला सरोवर की स्वच्छता और हरियाली के लिए नगर पालिका ने शुरू किया अभियान।।

 

शीतला सरोवर की स्वच्छता और हरियाली के लिए नगर पालिका ने शुरू किया अभियान।।

शीतला सरोवर की स्वच्छता और हरियाली के लिए नगर पालिका ने शुरू किया अभियान।।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed