फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The police have solved the case involving the discovery of the body of a woman from Bihar in the bushes behind

सीजी: पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो खोया आपा, झाड़ियों में पीछा कर गला रेतकर कर दी हत्या

Mon, 14 Sep 2026 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2026 07:05 PM IST
सार

झाड़ियों में मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद पति ने उसका पीछा किया और झाड़ियों में चाकू से हमला कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
The police have solved the case involving the discovery of the body of a woman from Bihar in the bushes behind
झाड़ियों में मिली बिहार की महिला के शव मामले में पुलिस का खुलासा।

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला के औद्योगिक क्षेत्र अंजनी स्थित जेपी एग्रोटेक मिल के पीछे झाड़ियों में मिले बिहार निवासी महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार पति ने पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद गुस्से में उसने पत्नी का पीछा किया और झाड़ियों में चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति सुमित यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


झाड़ियों में मिला था महिला का शव
दो दिन पहले जेपी एग्रोटेक मिल के पीछे झाड़ियों में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। एक महिला चरवाहे ने शव देखकर इसकी सूचना दी, जिसके बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


लक्ष्मी पिछले करीब सात वर्षों से अपने पति सुमित यादव और दो बच्चों के साथ मिल के लेबर रूम में रह रही थी। पुलिस को शव के गले पर चोट के निशान मिले थे। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या चाकू से गला रेतकर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के बदलते बयानों से गहराया शक
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान मृतका के पति सुमित से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक वह लगातार अपने बयान बदल रहा था और उसके जवाब संतोषजनक नहीं थे। इससे पुलिस का शक उस पर गहराता गया। महिला के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में उसने कथित तौर पर पूरी वारदात का खुलासा कर दिया।

प्रेमी भागा, पत्नी झाड़ियों में छिपी
पुलिस के अनुसार सुमित ने बताया कि उसने रात में पत्नी लक्ष्मी को जितेंद्र मंडल के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। पति को देखकर जितेंद्र मौके से भाग गया। वहीं लक्ष्मी भी बचने के लिए भागकर झाड़ियों में छिप गई। आरोपी पति ने कथित तौर पर झाड़ियों में पत्नी की तलाश की और उसे ढूंढने के बाद चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह वापस कमरे में लौट गया और सामान्य तरीके से अपने काम पर चला गया।


चाकू बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में धारा 103(1) BNS के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया था। पूछताछ में आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

झाड़ियों में मिली बिहार की महिला के शव मामले में पुलिस का खुलासा।।

झाड़ियों में मिली बिहार की महिला के शव मामले में पुलिस का खुलासा।।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed