फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Six scorched due to lightning in chhattisgarh gpm

आकाशीय बिजली गिरने से छह झुलसे: बारिश से बचने के लिए भागे, तभी बिजली चमकी और बेहोश हो गए

Tue, 09 May 2023 08:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 09 May 2023 08:29 PM IST
सार

स्थानीय ग्रामीण बरपारा इलाके में मजदूरी कर रहे थे। बारिश शुरू होते ही सभी बचने केलिए पास के घर की ओर भागे। तभी बिजली चमकी और सभी बेहोश होकर गिर पड़े। जब बारिश थमी तो मजदूरों पर आसपास के लोगों की नजर पड़ी। 

विज्ञापन
Six scorched due to lightning in chhattisgarh gpm
आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से छह ग्रामीण झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत ठीक है। सभी ग्रामीण मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान बिजली गिरने से चपेट में आ गए। मामला गौरेला क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, धनगवा गांव में मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण बरपारा इलाके में मजदूरी कर रहे थे। बारिश शुरू होते ही सभी बचने केलिए पास के घर की ओर भागे। तभी बिजली चमकी और सभी बेहोश होकर गिर पड़े। 
विज्ञापन


जब बारिश थमी तो मजदूरों पर आसपास के लोगों की नजर पड़ी। उन्होंने मजदूरों के घर वालो को जानकारी दी। फिर सभी के परिजन पहुंचे और उन्हें डायल 112 और 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed