{"_id":"647dd33061d0880d4804543c","slug":"plantation-done-after-cleaning-tourist-places-on-world-environment-day-in-gpm-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पर्यावरण दिवस: GPM में पर्यटन स्थलों की सफाई कर किया पौध रोपण, पर्यावरण बचाने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पर्यावरण दिवस: GPM में पर्यटन स्थलों की सफाई कर किया पौध रोपण, पर्यावरण बचाने की ली शपथ
Mon, 05 Jun 2023 05:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 05 Jun 2023 05:51 PM IST
सार
स्थानीय पर्यटन समितियों की जिम्मेदारी और जवाबदारी है कि वे पर्यटन स्थलों को साफ सुथरा और संरक्षित रखें। पर्यावरण दिवस पर समिति के सदस्यों के अलावा अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, सचिव, ग्रामीण और आर्य प्रेरणा समिति के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यटन स्थल की सफाई करते लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई और पौध रोपण किया गया। इस दौरान स्थानीय पर्यटन समितियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ भी ली। जिला प्रशासन के सहयोग से प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़, धनपुर, गगनई, लक्ष्मण धारा, झोझा के पर्यटन समिति के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया और पौधरोपण किया।
विज्ञापन
जिले के मुख्य पर्यटन स्थलों पर स्थानीय युवाओं को समुदाय पर्यटन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके। साथ ही साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकें। स्थानीय पर्यटन समितियों की जिम्मेदारी और जवाबदारी है कि वे पर्यटन स्थलों को साफ सुथरा और संरक्षित रखें। पर्यावरण दिवस पर समिति के सदस्यों के अलावा अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, सचिव, ग्रामीण और आर्य प्रेरणा समिति के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन