{"_id":"65d812ede53dff8db107afce","slug":"narendra-modi-will-interact-with-beneficiaries-in-vikas-bharat-sankalp-yatra-at-gaurela-pendra-marwahi-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: 24 फरवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा, मोदी करेंगे योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: 24 फरवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा, मोदी करेंगे योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद
Fri, 23 Feb 2024 09:08 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 23 Feb 2024 09:08 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान 24 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी लाभार्थियों से वर्चुअल तौर पर जुड़ेंगे और संवाद करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 24 फरवरी को आयुष कॉलेज मैदान मरवाही में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल लोगों से जुड़ेंगे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे।
विज्ञापन
कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने कार्यक्रम की तैयारी के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था, मंच, टेंट, पेयजल, विद्युत, साउंड सिस्टम एवं माइक, एलईडी पैनल, बैठक व्यवस्था, मेगा स्वास्थ्य शिविर, हितग्राहियों को लाने ले जाने की व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है।
विज्ञापन
उन्होने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी मरवाही दिलेराम डाहिरे को नोडल अधिकारी एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए के पी तेंदुलकर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं को पहली किस्त जारी की जाएगी।
विज्ञापन