फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   NIC Employee Dies at Office Sudden Health Deterioration After Lunch Grips Collectorate in Mourning

सुबह रोज की तरह ऑफिस पहुंचे: लंच के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत; एनआईसी कर्मचारी की मौत से कलेक्ट्रेट में पसरा मातम

Wed, 23 Sep 2026 07:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 07:39 AM IST
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मी नारायण पटेल की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वे सुबह सामान्य रूप से कार्यालय पहुंचे थे और लंच के लिए घर जाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। प्रारंभिक जानकारी में हार्ट अटैक की बात सामने आई है। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।

विज्ञापन
NIC Employee Dies at Office Sudden Health Deterioration After Lunch Grips Collectorate in Mourning
एनआईसी कर्मचारी लक्ष्मी नारायण पटेल का निधन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला कलेक्टर कार्यालय स्थित नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मी नारायण पटेल का मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही कलेक्टर कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मी और अधिकारी उनके निधन से स्तब्ध नजर आए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी नारायण पटेल पिछले करीब चार वर्षों से जिले में और एक वर्ष से कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी में पदस्थ थे। मंगलवार सुबह वे रोज की तरह कार्यालय पहुंचे और अपने कार्यों का निर्वहन किया। दोपहर में लंच के लिए वे अपने घर चले गए। घर पहुंचने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


अस्पताल के कर्मचारियों ने इलाज कराने के लिए दी थी बेहतर सलाह
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से पटेल के पैर में सूजन की समस्या थी और इसका उपचार भी चल रहा था। चिकित्सकों ने उन्हें सोनोग्राफी कराने की सलाह दी थी। जिला अस्पताल में जांच के लिए नंबर मिलने में हो रही देरी को लेकर उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने उन्हें किसी बेहतर चिकित्सा केंद्र में जांच कराने की सलाह भी दी थी। हालांकि, मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु होने की बात सामने आई है। हालांकि, मौत के वास्तविक चिकित्सकीय कारण की पुष्टि संबंधित चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने जताया दुख
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर विजय दयाराम के. जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

बता दें कि, लक्ष्मी नारायण पटेल मूलतः बलौदा बाजार जिले के रहने वाले थे। उनके आकस्मिक निधन से एनआईसी सहित पूरे कलेक्टोरेट परिसर में शोक का माहौल है। सहकर्मियों ने बताया कि कुछ घंटे पहले तक वे सामान्य रूप से कार्यालय में कार्य कर रहे थे और किसी को भी उनके इस तरह अचानक चले जाने की उम्मीद नहीं थी। उनके निधन को सहकर्मियों ने कार्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed