फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   husband murdered his wife with a sharp weapon In Gaurela Pendra Marwahi

Murder: पति ने किया कत्ल... पत्नी को धारदार हथियार से काटा; मामूली विवाद बना खौफनाक घटना का कारण

Mon, 20 Oct 2025 11:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
husband murdered his wife with a sharp weapon In Gaurela Pendra Marwahi
पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
गौरेला पेंड्रा मरवाही के गौरेला थाना इलाके के दूरस्थ बैगा गांव आमाडोब (पटपटीपारा) में दीपावली के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पति ने घरेलू विवाद के बाद पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भैयालाल बैगा का पत्नी रामकली बैगा से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गुस्से में आए भैयालाल ने धारदार हथियार को उठाकर पत्नी के चेहरे, हाथ, सीने और गले पर वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण रामकली मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की भनक लगते ही मृतका की बहन मीरा बाई और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घटना की सूचना गौरेला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया तथा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका की बहन की रिपोर्ट पर आरोपी पति भैयालाल बैगा को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। गौरेला पुलिस अब हत्या के पीछे के असली कारणों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed