{"_id":"66973a329cb99085c30598a6","slug":"gpm-news-young-man-died-due-to-snake-bite-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: घर के आंगन में युवक को सांप ने डसा, हुई मौत; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: घर के आंगन में युवक को सांप ने डसा, हुई मौत; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Wed, 17 Jul 2024 08:57 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 17 Jul 2024 08:57 AM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में सांप के डसने से एक युवक की मौत हो गई। मरवाही थानाक्षेत्र के उसाड़ गांव में मवेशियों के लिए चारा निकालने के दौरान युवक को सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
GPM News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में सांप के डसने से एक युवक की मौत हो गई। मरवाही थानाक्षेत्र के उसाड़ गांव में मवेशियों के लिए चारा निकालने के दौरान युवक को सांप ने डस लिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मरवाही थानाक्षेत्र के उसाड़ गांव के खुद्दी टोला निवासी विष्णु प्रसाद जब घर के आंगन में रखे मवेशियों के लिए चारा निकाल रहा था उसी दौरान वहां में छिपे हुए जहरीले सांप ने उसके हाथ में काट लिया। जिसके बाद विष्णु ने घरवालों के इसके बारे में जानकारी दी। विष्णु की हालत में बिगड़ने लगी, जिसके बाद घर वालों ने बिना देर किए विष्णु को मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए।
विज्ञापन
वहां पर डॉक्टरों ने विष्णु की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर इलाज शुरू होने से पहले विष्णु की मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में जैसे ही विष्णु की मौत की खबर आई तो गांव में मातम पसरा हुआ है। उधर, पुलिस मामले का जांच में जुट गई है।
विज्ञापन