फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   GPM News: Online cricket betting gang busted, police seized lakhs of rupees, eight accused arrested

GPM News: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने जब्त किए लाखों रुपये, आठ आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Sep 2024 01:05 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 27 Sep 2024 01:05 PM IST
सार

पेंड्रा पुलिस ने मरवाही थाना क्षेत्र में नंबरी सट्टा खिलाने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये के सट्टा पट्टी और नगदी जब्त की।

विज्ञापन
GPM News: Online cricket betting gang busted, police seized lakhs of rupees, eight accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

पेंड्रा जीपीएम पुलिस ने सट्टा एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही की है। जिसमे पुलिस ने रैकेट के संचालक,एजेंट समेत चार गांव से पकड़ाए कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।।आरोपियों से पुलिस ने लाखों रुपये के सट्टा पट्टी मिले रिकॉर्ड सहित मोबाइल और नगदी भी जप्त किया है। और गिरोह के मुखिया से तलाशी में मिले ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे ग्रांडएक्सचेंज और थंडरएक्सचेंज में संलिप्तता के साक्ष्य फिलहाल पुलिस मामले में आगे की तफ्तीश में जुट गई है।।

विज्ञापन


वही पुलिस अधिकारियों को लगातार सूचना मिल रही थी कि मरवाही थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर नंबरी सट्टा खिलाने का कारोबार चल रहा है , पुलिस ने जानकारी को गंभीरता से लेते हुए पहले मामले की जानकारी जुटाई फिर योजनाबद्व तरीके से कार्यवाही करते हुए लाखों के सट्टा पट्टी के रिकॉर्ड्स समेत, मोबाईल और नगद जप्त किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मरवाही थाना क्षेत्र में कल्याण और गोल्डन नंबरी सट्टा खिलाने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना पर जिले की एसपी आईपीएस भावना गुप्ता ने कड़ा रुख अपनाते हुए साइबर सेल जीपीएम और मरवाही पुलिस को पूरे गिरोह पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। एसडीओपी मरवाही और डीएसपी साइबर सेल दीपक मिश्रा के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर सट्टा खाईवालों पर रेड किया गया था। जिस पर टीमों ने ग्राम भर्रीडाड, लोहारी और मरवाही के कुल 8 सट्टा खाईवालों को नंबरी सट्टा खिलाने के साक्ष्य के साथ पकड़ा है जिनसे जुड़े लिंक के आधार पर इन सभी सट्टा खिलाने वालों के सरगना मरवाही निवासी स्नेहिल गुप्ता और आयुष जायसवाल को भी पकड़ा गया है। वहीं आरोपी स्नेहिल ने बताया कि सभी आरोपी गोल्डन और कल्याण सट्टा खिलाने में सक्रिय हैं जिसकी राशि का कलेक्शन साप्ताहिक रूप से ऑनलाइन और कैश माध्यम से लेकर इनको वह कमीशन देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैकेट संचालक स्नेहिल गुप्ता द्वारा ग्रांडएक्सचेंज और थंडरएक्सचेंज नाम के ऑनलाइन प्लेटफार्म पर क्रिकेट सट्टा खिलाने के साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं जिस आधार पर इनके मध्यप्रदेश के और अन्य स्थानों के लिंक की जानकारी निकालकर आगे कार्यवाही किये जाने की बात पुलिस अधिकारी ने कही है। वहीं पुलिस ने मामले में गिरफ्तार किए आरोपी स्नेहिल गुप्ता उम्र 23 वर्ष बनिया मोहल्ला मरवाही मुख्य सरगना डेली नीड्स की दुकान भी है,  आयुष जायसवाल उम्र 22 वर्ष पुरानी बस्ती मरवाही स्नेहिल का पार्टनर है हिसाब किताब देखता है।

संतोष राय उम्र 38 वर्ष ग्राम चिचगोहना मरवाही सट्टा खाईवाल एजेंट बस स्टैंड में पान दुकान,  श्रवण प्रसाद गुप्ता उम्र 47 वर्ष ग्राम लोहारी मरवाही सट्टा खाईवाल एजेंट,  मो हासिम अंसारी उम्र 61 वर्ष मस्जिद मोहल्ला मरवाही सट्टा खाईवाल एजेंट, अंकित राय पिता उम्र 30 वर्ष न्यू बस स्टैंड मरवाही सट्टा खाईवाल एजेंट, चुनित राय उम्र 37 वर्ष ग्राम भर्रीडाड मरवाही सट्टा खाईवाल एजेंट, विजय ताम्रकार उम्र 34 वर्ष पुरानी बस्ती मरवाही सट्टा खाईवाल एजेंट को कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है।

वहीं पुलिस ने आरोपियों से 8 मोबाइल फोन, व्हाट्सएप पर लाखों की सट्टा के लेन देन के रिकॉर्ड्स और नगद रुपए लगभग 20000 मिले हैं। आरोपियों के लगभग 15 खातों और मोबाइल से मिले फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के आधार पर और आरोपियों को पकड़ा जा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed