{"_id":"6a375d1bf4bf6f56c9080207","slug":"fir-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4417952-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरवाही में दिनदहाड़े अपहरण: पुलिस बनकर पहुंचे बदमाश, किराना कारोबारी को पिस्तौल के बल पर उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरवाही में दिनदहाड़े अपहरण: पुलिस बनकर पहुंचे बदमाश, किराना कारोबारी को पिस्तौल के बल पर उठाया
Sun, 21 Jun 2026 10:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:11 AM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही के उषाढ़ गांव में खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले दो बदमाशों ने दिनदहाड़े किराना कारोबारी गिरीश यादव का पिस्तौल की नोक पर अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के उषाढ़ गांव में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात हुई है। खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले दो अज्ञात बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी गिरीश यादव का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब 11 बजे गिरीश यादव अपने घर के गलियारे में आराम कर रहे थे। इसी दौरान ओडिशा पासिंग नीले रंग की कार में दो अज्ञात व्यक्ति गांव पहुंचे। उन्होंने पहले धनकुट्टी मिल के पास गिरीश यादव के घर का पता पूछा। इसके बाद वे किराना दुकान पर पहुंचे और गिरीश के पुत्र पंकज यादव से पानी व सिगरेट खरीदी। आरोपियों ने पंकज से उसके पिता को बाहर बुलाने को कहा। जब पंकज अंदर जाने लगा, तो दोनों युवक जबरन घर में घुस गए। उन्होंने सो रहे गिरीश यादव को पिस्तौल दिखाकर धमकाया और जबरन बाहर खींच लाए। परिजनों के विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
बदमाश गिरीश यादव को कार में बैठाकर बरौर बस्ती की ओर फरार हो गए। परिजनों ने तुरंत परिचितों को फोन कर कार को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, आरोपी वाहन लेकर मरवाही की दिशा में भागने में सफल रहे। गिरीश यादव की पत्नी दुर्गा यादव ने मरवाही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला कायम किया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।