फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Chhattisgarh Weather Summer is in full swing with sunshine what to do and what not to do to avoid loo

Chhattisgarh Weather: धूप के साथ गर्मी अब पूरे शबाब पर, लू से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें

Thu, 18 May 2023 12:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 18 May 2023 12:30 PM IST
सार

गरियाबंद और गौरेला पेंड्रा मरवाही समेत छत्तसीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में मई के महीने में चिलचिलाती धूप के साथ गर्मी अब पूरे शबाब पर है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather Summer is in full swing with sunshine what to do and what not to do to avoid loo
लू से कैसे बचें। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गरियाबंद और गौरेला पेंड्रा मरवाही समेत छत्तसीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में मई के महीने में चिलचिलाती धूप के साथ गर्मी अब पूरे शबाब पर है। बीते दिनों बदले हुए मौसम और बेमौसम बरसात से जहां गर्मी से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली थी। लेकिन अब भीषण गर्मी पड़ रही है। दोपहर में कामकाजी लोग मुंह और सिर पर गमछा बांध गर्मी से बचाव कर रहे हैं तो गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडा पेय जल और गन्ने के रस का भी सहारा ले रहे हैं। हालांकि, शाम ढलते ढलते इलाके का मौसम राहत देने वाला हो जाता है।

विज्ञापन


जिले में मैकल पर्वत श्रेणी का इलाका होने के कारण यहां गर्मी से कम ही सामना होता है। लेकिन प्रकृति के लगातार दोहन के कारण अब गौरेला पेंड्रा मरवाही इलाके में भी गर्मी महसूस होने लगी है। सप्ताह भर पहले पश्चिमी विक्षोव के कारण सप्ताह भर की लगातार बारिश मौसम में आद्रता लाई थी। परंतु अब वापस सूरज की रोशनी से तपन है। राहत देने वाली बात यह है कि यहां मौसम में उमस नहीं होती जिसके कारण आम जनजीवन इतना प्रभावित नहीं होता है। लोग धूप से बचने के लिए स्कार्फ और गमछा बांधकर अपना काम चला लेते हैं। वहीं गर्मी में सुखे गले को तर करने के लिए गन्ने का रस पी रहे हैं। आने वाले समय में मौसम ऐसा ही रहने वाला है। 

विज्ञापन

लू से बचने के लिए बरते ये सावधानियां, करें ये उपाय
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद इलाके में भीषण गर्मी पड़ने के साथ लोगों को लू लगने की संभावना है। जिससे आम जन जीवन और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जिसे देखते हुए कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिलेवासियों से आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने की अपील की है।

लू के लक्षण
सिर में भारीपन और दर्द, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का न आना, अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना, भूख न लगना और बेहोश होना।

विज्ञापन

लू से बचाव के उपाय
इसके लिए बहुत जरूरी है कि घर में ही रहें, जरूरी हो तो तभी बाहर निकलें। धूप में निकलने से पहले सर और कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें। पानी अधिक मात्रा में पिये। अधिक समय तक धूप में न रहें। गर्मी के दौरान मुलायम सूती कपड़े पहने। ताकि हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहें। अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस का घोल बनाकर पिये। चक्कर, उल्टी आने पर छायादार स्थान पर विश्राम करें। शीतल पेय जल पिये, फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन करें।

प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से निःशुल्क परामर्श लें। उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र से जरूरी सलाह लें। लू लगने पर किया जाने वाला प्रारंभिक उपचार जैसे बुखार से पीड़ित व्यक्ति के सर पर ठंडे पानी की पट्टी लगायें, कच्चे आम का पना, जलजीरा आदि, बीमार व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लेटायें, शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करते रहें, पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र ही किसी नजदीकी चिकित्सा केंद्र में उपचार के लिए लेकर जाएं। आंगनबाड़ी मितानिन और ए.एन.एम. से ओ.आर.एस के पैकेट के लिए संपर्क करें।

गर्मी में लू के दौरान क्या करें
भीषण गर्मी में लू से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीये भले ही प्यास न लगे। मिर्गी या हृदय, गुर्दे या लीवर से संभावित रोग वाले जो तरल प्रतिबंधित आहार लेते हो या जिनको द्रव्य प्रतिधारण की समस्या है, उनको तरल सेवन बढ़ाने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस का घोल, घर के बने पेय जैसे लस्सी, नींबू का पानी, छाछ आदि का सेवन करें।

गर्मी में लू के दौरान क्या न करें
धूप में बाहर जाने से बचें, नंगे पांव बाहर न जाएं, दोपहर के समय खाना पकाने से बचें, शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें, ये शरीर को निर्जलित करते हैं। अधिक प्रोटीन वाले भोजन से बचें। 

ये सावधानियां बरतें
जितना हो सके घर के अंदर रहें, नमक, जीरा, प्याज का सलाद और कच्चे आम जैसे पारंपरिक उपचार हीट स्ट्रोक को रोक सकते हैं। बंद वाहन में बच्चे और पालतू जानवरों को अकेला न छोडें, पंखे और नम कपड़े का प्रयोग करें। ठंडे पानी में स्नान करें। अपने घर या कार्यालय में आने वाले विक्रेताओं और सामान पहुंचाने वाले लोगों को पानी पिलाये और घर के आस पास पेड़ लगायें। सूखी पत्तियों, कृषि अवशेषों और कचरे को न जलायें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed