फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Chhattisgarh Weather: Heavy rain with hailstorm in chhattisgarh GPM

Chhattisgarh Weather: जीपीएम में तेज बारिश के साथ बरसे ओले, हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बंद

Tue, 25 Apr 2023 07:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Apr 2023 07:41 PM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले एक सप्ताह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बिन मौसम बरसात ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेत में खड़ी फसल के साथ सब्जियां भी बारिश के कारण लगभग बर्बाद हो गई हैं। वहीं पेड़ों में लगे आम को भी ओलों ने नुकसान पहुंचाया है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather: Heavy rain with hailstorm in chhattisgarh GPM
जीपीएम में बारिश के साथ गिर ओले। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में मंगलवार को तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान करीब एक घंटे तक ओले गिरे। तेज हवा से पेड़ टूटकर हाईटेंशन लाइन पर गिर गया है। इसके चलते पूरे इलाके में अंधेरा छाया हुआ है। हालांकि विद्युत विभाग की टीम सप्लाई शुरू करने के प्रयास में लगी है। वहीं बिन मौसम बारिश और ओले गिरने के चलते खेत में खड़ी फसल खराब हो गई है। सब्जियों और आम की पैदावार को भी नुकसान हुआ है। हालांकि बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन




मरवाही, पेंड्रा, कोटमी और गौरेला में दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। इसके बाद तेज आंधी चलने लगी और फिर गरज चमक के साथ बारिश और जमकर ओलावृष्टि हुई। मरवाही, निमधा, सिवनी, कोटमी और आसपास के ग्रामीण इलाके में करीब एक घंटे तक ओले और बारिश होती रही। कुछ इलाकों में पेड़ टूटने से बिजली विभाग की भी परेशानी बढ़ा दी है। कोटमी से निकलने वाली 33 केवी की लाइन पर पेड़ गिर जाने विद्युत आपूर्ति बाधित है। कर्मचारी बनाने का प्रयास कर रहे हैं, पर बारिश के चलते परेशानी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed