{"_id":"6843a4ce88a7947272078037","slug":"body-of-a-young-man-found-soaked-in-blood-in-gaurela-pendra-marwahi-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरेला पेंड्रा मरवाही: युवक की खून से लथपथ मिली लाश, धारदार हथियार से किए गए वार; इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला पेंड्रा मरवाही: युवक की खून से लथपथ मिली लाश, धारदार हथियार से किए गए वार; इलाके में फैली सनसनी
Sat, 07 Jun 2025 08:02 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 07 Jun 2025 08:02 AM IST
सार
गौरेला के खोडरी चौकी क्षेत्र में एक गांव के युवक की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
गौरेला के खोडरी चौकी क्षेत्र में एक गांव के युवक की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मामला खोडरी चौकी इलाके का है। जहां पर पुलिस को सूचना मिली कि कठोतिया गांव के उरांव पारा इलाके में रहने वाले चिल्ला राम इक्का का खून से लथपथ शव उसके ही खेत में पड़ा हुआ है। जिसके बाद तत्काल गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शव पर धारदार हथियार से किये गए हमले के चोट के निशान मिले। पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
आसपास से मिले साक्ष्य और लोगों के बयान के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है। जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक चिल्ला राम इक्का पास की रहने वाली एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था, उसी दौरान महिला का पति वहां पहुंच गया और अपनी पत्नी को चिल्ला राम के साथ देखने के बाद अपना आपा खो बैठा और धारदार टंगिया और डंडे से चिल्ला राम इक्का पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल गौरेला पुलिस बुधराम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन