फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Action taken against 6 Congress officials for doing anti-party work in Pendra

CG Election News: चुनाव के बीच कांग्रेस ने की कार्रवाई, छह पदाधिकारी छह साल के लिए बाहर, जानें मामला

Thu, 09 Nov 2023 08:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पेंड्रा
अमर उजाला नेटवर्क, पेंड्रा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 09 Nov 2023 08:15 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बीच प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने छह पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

विज्ञापन
Action taken against 6 Congress officials for doing anti-party work in Pendra
congress logo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के बीच विधानसभा मरवाही क्रमांक 24 अनुसूचित जनजाति पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी वर्तमान में जेसीसीजे पार्टी चुनाव लड़ रहे हैं। उनके साथ पांच और लोगों पर कांग्रेस संगठन ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप में कार्रवाई की है। जिसमें संगठन ने सभी छह लोगों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, जिले में मरवाही विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर टिकट फाइनल होने के बाद से कांग्रेस की अंतर कलह सामने आने लगी और कांग्रेस की ओर से की ओर से घोषित प्रत्याशी डॉ. के के ध्रुव का जमकर विरोध स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के द्वारा किया गया। प्रत्याशी बदलने की मांग भी लगातार करने लगे पर जब ऐसा नहीं किया गया तो दावेदारों ने दूसरी पार्टी से टिकट मांगकर चुनाव मैदान में आ गये। 
विज्ञापन


जिसके बाद सभी को संगठन की ओर से नोटिस जारी किया गया और आज मामले में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैस के आदेशानुसार, जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव की सहमति और प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह केदू की अनुशंसा पर छह लोगों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। जिन नेताओ पर कार्यवाई की गई है। उसमें गुलाब सिंह राज जो कांग्रेस पार्टी से बगावत करते हुए जेसीसीजे के टिकट पर मरवाही विधानसभा से चुनावी मैदान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




तो वहीं शंकर पटेल, मुद्रिका सिंह सर्राठी, अजीत सिंह श्याम, नारायण सिंह, गुलाब सिंह आर्मो को निष्कासित किया गया है। हालांकि, इन सभी का कहना है कि हमने तो पहले ही कांग्रेस पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। अब पार्टी ने हम पर निष्कासन की कार्रवाई की है। उक्त विषय की जानकारी जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह ठाकुर के द्वारा पत्र जारी कर दी गई है। साथ ही इस कार्यवाही की प्रतिलिपि प्रदेश महामंत्री संगठन प्रशासन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर, जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी के साथ ही विधानसभा प्रभारी विधानसभा मरवाही को भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed