{"_id":"667d4dd2707fe92b590df4b5","slug":"girls-students-submitted-memorandum-to-joint-collector-for-admission-in-janjgir-champa-government-girls-high-s-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: शासकीय कन्या हाईस्कूल में छात्राओं को नहीं मिला दाखिला, कार्यालय पहुंचकर संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: शासकीय कन्या हाईस्कूल में छात्राओं को नहीं मिला दाखिला, कार्यालय पहुंचकर संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Thu, 27 Jun 2024 05:02 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:02 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले में 10 से 12 छात्राएं जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर शासकीय कन्या हाई स्कूल में दाखिला दिलाने की मांग की है। संयुक्त कलेक्टर ने छात्राओं को दाखिला होने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलौदा जनपद पंचायत क्षेत्र के कोरबी निवासी 10 से 12 छात्राएं जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर शासकीय कन्या हाई स्कूल में दाखिला दिलाने की मांग की है। संयुक्त कलेक्टर ममता यादव ने छात्राओं की समस्याओं को सुना और आवेदन लिया है। साथ ही दाखिला होने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, ग्रामीण क्षेत्र ग्राम कोरबी की होनहार छात्राएं शासकीय कन्या स्कूल बलौदा में दाखिला नहीं देने की बता को लेकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची थीं। आवेदन में बताया कि सभी की गांव के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में 8वीं तक की पढ़ाई पूरी हो चुकी है। वहां 10वीं तक की क्लास है, मगर आगे की पढ़ाई के लिए बलौदा के शासकीय कन्या स्कूल आना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस कारण से सभी क्लास 9वीं से कन्या स्कूल में पढ़ना शुरू करेंगी। वहां 12वीं तक की क्लास लगती है। ताकि बार-बार स्कूल बदलना न पड़े। कुछ दिन पहले दाखिला के लिए गए हुए थे। वहां के शिक्षकों ने दाखिला नहीं देने की बता कही गई है। संयुक्त कलेक्टर ममता यादव ने पूरी बात सुनी और आवेदन लिया है। साथ ही छात्राओं को आश्वासन दिया है कि कन्या स्कूल में दाखिला हो जायेगा।
विज्ञापन