{"_id":"65eee4ed1164456f180f5775","slug":"girl-commits-suicide-by-hanging-herself-in-janjgira-champa-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुन्नी को बनाया फंदा: टॉयलेट में झूलती मिली युवती की लाश, मोबाइल फोन से खुलेंगे राज; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुन्नी को बनाया फंदा: टॉयलेट में झूलती मिली युवती की लाश, मोबाइल फोन से खुलेंगे राज; जांच में जुटी पुलिस
Mon, 11 Mar 2024 04:33 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 11 Mar 2024 04:33 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले में एक युवती ने टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक फोन बरामद किया है। फोन को जांच के लिए भेजा गया। मामले की हर तरह से पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुटपुरा गांव में एक युवती ने घर में बने टॉयलेट में चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने किस कारण से आत्महत्या की है यह अभी अज्ञात है। हालांकि पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि रविवार की देर शाम सूचना मिली कि ग्राम पुटपूरा में युवती सानिया चौहान (19) ने घर के टॉयलेट में फांसी लगा ली है और उसकी मौत हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। देर रात होने के कारण पंचनामा की कार्रवाई नहीं हो सकी थी। सोमवार को सुबह पुलिस टीम घर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घर से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही मौत के कारण पता चल पाएगा। पुलिस लव ट्रैंगल से भी जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
वहीं, परिजनों से पूछताछ की गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि घर में मां और सानिया चौहान थी। पिता काम कर रहा था और भाई घूमने गया हुआ था। सानिया चौहान घर के टॉयलेट की तरफ गई हुई थी। बहुत देर तक वापस नहीं आने पर मां देखने गई हुई थी। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला और दरवाजा अंदर से बंद था। वहीं, मामले की जानकारी सानिया के पिता को दी गई। सूचना मिलते ही सानिया के पिता घर पहुंचे और उन्होंने टॉयलेट का दरवाजा तोड़ दिया। इस दौरान उन्होंने देखा की सानिया चुन्नी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन