फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ganja smuggling exposed in New Rajendra Nagar, female accused arrested

Raipur Crime News: न्यू राजेंद्र नगर में गांजा तस्करी का खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Jan 2026 06:32 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 06 Jan 2026 06:32 PM IST
सार

रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजा के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Ganja smuggling exposed in New Rajendra Nagar, female accused arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजा के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 जनवरी 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री मेडिसाइन हॉस्पिटल के पीछे एक महिला गांजा रखकर उसकी बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रही है। सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
विज्ञापन


टीम ने बताए गए हुलिए के आधार पर महिला को चिन्हित कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रिया मरकाम, निवासी न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर बताया। तलाशी के दौरान महिला के थैले से 1 किलो 125 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 56 हजार 250 रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ न्यू राजेंद्र नगर थाने में अपराध क्रमांक 10/2026 के तहत नारकोटिक एक्ट की धारा 20बी में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


गिरफ्तार महिला आरोपी प्रिया मरकाम, उम्र 40 वर्ष, पचपेड़ीनाका क्षेत्र के गुरुमुख सिंह नगर कोड़ो बोड़ो बस्ती की निवासी बताई गई है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed