फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four Mahtari Houses approved in Jagdalpur Assembly on the initiative of MLA Kiran Dev

CG: जगदलपुर विधानसभा में चार महतारी सदन स्वीकृत, विधायक किरण देव बोले- स्वावलंबी बनेंगी मातृशक्तियां

Sat, 19 Oct 2024 12:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 19 Oct 2024 12:36 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा महतारी सदन के निर्माण से हमारी मातृशक्ति आत्मनिर्भर बनने के साथ स्वावलंबी जीवन जीने एवं सशक्त होने का अवसर मिलेगा। 
 

विज्ञापन
Four Mahtari Houses approved in Jagdalpur Assembly on the initiative of MLA Kiran Dev
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भाजपा प्रदेश सरकार ने महतारी वंदन योजना आरंभ की थी। अब छत्तीसगढ़ की मातृशक्तियों को स्वावलंबी बनाने हेतु महतारी सदन का निर्माण विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में किये जाने का निर्णय भाजपा प्रदेश सरकार ने लिया है। महतारी सदन में ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें उनके ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का पुनीत उद्देश्य रखा गया है। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की अनुशंसा पर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चार स्थलों में महतारी सदन बनाने की स्वीकृति छत्तीसगढ़ सरकार से प्राप्त हुई है। जिसमें जगदलपुर विधानसभा के नानगुर, मारकेल एक, चिंगपाल दरभा, कोलेंग दरभा पंचायत क्षेत्र में महतारी सदन निर्माण कार्य करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसके लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पंचायत मंत्री विजय शर्मा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के पहल पर क्षेत्र का चौमुखी विकास हो रहा है। 
विज्ञापन


इसी तारतम्य में जगदलपुर विधानसभा के चार क्षेत्रों में महतारी सदन का निर्माण कार्य की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा महतारी सदन के निर्माण से हमारी मातृशक्ति आत्मनिर्भर बनने के साथ स्वावलंबी जीवन जीने एवं सशक्त होने का अवसर मिलेगा। महतारी सदन में महिलाओं के प्रशिक्षण करने के साथ रोजगार के अवसर सुलभ कराकर स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर विधानसभा के लिए चार महतारी सदन नानगुर, मारकेल एक, चिंगपाल दरभा, कोलेंग दरभा में लागत 24 लाख 70 हजार रुपये में प्रत्येक महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। इन क्षेत्रों में महतारी सदन के निर्माण से हमारी मातृशक्ति महिला बहनों को काफी सुविधा प्राप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed