{"_id":"58f33ba14f1c1be0764706fd","slug":"four-held-for-duping-youth-with-bank-job-offer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर 49 युवाओं से 1 करोड़ ठगे, 4 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर 49 युवाओं से 1 करोड़ ठगे, 4 गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by : अभिषेक तिवारी
Updated Sun, 16 Apr 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के 49 युवाओं से बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। धोखेबाजों ने युवाओं से राष्ट्रीयकृत बैंक में नौकरी दिलाने का वादा कर उनसे पैसे ऐंठ लिए हैं। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रैकेट में शामिल तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।
विज्ञापन
एसपी दुर्ग, राजेश अग्रवाल ने पीटीआई को बताया कि मामले से संबंधित इस महीने सुपरला पुलिस थाने में विनोद कुमार प्रसाद और अन्य लोगों ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने नई दिल्ली में राष्ट्रीयकृत बैंक में नौकरी दिलाने के बहाने से उनसे 1 करोड़ रुपये से अधिक ठगे हैं।
विज्ञापन
शिकायत में पीढ़ित प्रसाद ने बताया कि एक आरोपी ने जून 2015 में उनके साथ ऑनलाइन संपर्क किया और उन्हें बताया कि बैंक में मंत्रियों और अन्य कर्मचारियों के कोटा के तहत भर्ती अभियान चल रहा है। प्रसाद ने यह जानकारी मित्रों के साथ साझा कर आरोपी से मिलने के लिए संपर्क साधा।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि हमें शक है कि यह न सिर्फ छत्तीसगढ़ के निवासियों के साथ बल्कि उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और दिल्ली वासी भी इस धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राहुल श्रीवास्तव (21), अंकित चौहान (23), अमित कुमार पांडे (21) और लखनलाल साहू (32) के रूप में हुई है। ।