{"_id":"69d20096c219a45ce206ab38","slug":"four-flyovers-to-be-built-in-raipur-this-year-public-works-department-has-approved-rs-360-crore-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में इस साल बनेंगे चार फ्लाईओवर: लोक निर्माण विभाग ने मंजूर किए हैं 360 करोड़ रुपये, जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में इस साल बनेंगे चार फ्लाईओवर: लोक निर्माण विभाग ने मंजूर किए हैं 360 करोड़ रुपये, जाम से मिलेगी राहत
Sun, 05 Apr 2026 12:23 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:23 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस वर्ष चार नए फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इन परियोजनाओं के लिए कुल 360 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस वर्ष चार नए फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इन परियोजनाओं के लिए कुल 360 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है। इन फ्लाईओवर के बनने से शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा।
जानकारी के अनुसार, जी.ई. रोड पर गुरू तेज बहादुर उद्यान से तेलीबांधा स्थित नेताजी सुभाष चौक तक फ्लाईओवर के निर्माण के लिए लगभग 172 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा रिंग रोड क्रमांक-2 के सोनडोंगरी चौक पर ओवरपास के लिए करीब 43 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
वहीं वीआईपी रोड के फुंडहर चौक में एक अन्य ओवरपास के लिए 56 करोड़ रुपए से अधिक की राशि तय की गई है। इसी क्षेत्र में अटल पथ एक्सप्रेस-वे पर ग्रेड सेपरेटर के निर्माण के लिए भी करीब 87 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से रायपुर में ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी और शहर का यातायात अधिक व्यवस्थित होगा। इसके साथ ही लोगों को आने-जाने में समय की बचत होगी।
लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने कहा कि शहर में यातायात को तेज, सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। फ्लाईओवर और सड़कों के विस्तार से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और शहर में आवागमन पहले से अधिक आसान होगा।