{"_id":"65622816fc5f1866b6029a42","slug":"four-accused-including-woman-involved-in-prostitution-arrested-in-janjgir-champa-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां: घर में महिला करा रही थी देह व्यापार, ग्रामीण बोले- गांव से निकाल दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां: घर में महिला करा रही थी देह व्यापार, ग्रामीण बोले- गांव से निकाल दो
Sat, 25 Nov 2023 10:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 25 Nov 2023 10:30 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले में पुलिस ने छापेमारी के दौरान देह व्यापार कराने वाली महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आसपास रहने वाले लोगों ने कुछ दिनों पहले देह व्यापार को बंद करने के लिए थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
देह व्यापार में गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में मेला ग्राउंड के पास मकान से लंबे समय से देह व्यापार हो रहा था। शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो पुरुष और चार महिला शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, दो पुरुष ईश्वर साहू (38) निवासी टाटा थाना सरसिवा जिला सारंगढ़, चूड़ामणि मानिकपुरी (25) वर्ष निवासी बरसेली जिला बलौदा बाजार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
एसडीओपी यदुमणी शिदार ने बताया कि सूचना मिली थी कि शिवरीनारायण के मेला ग्राउंड के पास द्रौपदी भट्ट अपने मकान में अवैध रूप से महिलाओं को बुलाकर कुछ दिनों से देह व्यापार चला रही थी और लाभ कमा रही थी। सूचना मिलने पर टीम बनकर मेला ग्राउंड के पास मकान में रेड मारी गई, जिसमें दो पुरुष दो महिलाओं के साथ संदिग्ध अवस्था में पाए गए।। वहीं, दो महिला और अनैतिक काम चला रही महिला द्रौपदी भट्ट को पकड़ गया। जिनके पास से देह व्यापार के पैसे करीबन तीन हजार रुपये और आपत्तिजनक सामान, मौके से मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन
आसपास के रहने वाले लोगों ने कुछ दिनों पहले देह व्यापार को बंद करने के लिए थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। लोगों ने देह व्यापार चला रही महिला के परिवार को दूसरी जगह भेजने की मांग की है।
विज्ञापन