फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Forest Minister Kedar Kashyap took dig at Congress Lok Sabha Elections

Lok Sabha Elections: 'कांग्रेस के पास झंडा उठाने के लिए भी नहीं बचे कार्यकर्ता', मंत्री केदार कश्यप ने कसा तंज

Sat, 23 Mar 2024 08:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 23 Mar 2024 08:08 PM IST
सार

वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर विधानसभा के बकावंड में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का कार्य किया। 

विज्ञापन
Forest Minister Kedar Kashyap took  dig at Congress Lok Sabha Elections
वन मंत्री केदार कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर बस्तर संभाग में भारतीय जनता पार्टी जोरशोर से प्रचार-प्रसार में लगी है। कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से भाजपा जन-जन तक पहुंचने में लगी हुई है। शनिवार को बस्तर विधानसभा के बकावंड में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी पर पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का कार्य किया। आदिवासियों के नाम पर छत्तीसगढ़ की भोले-भाले जनजाति समाज को ठगने का काम पूर्ववर्ती ठगेस सरकार ने किया।

विज्ञापन


वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के हित में काम केवल भाजपा शासन में हुआ। पिछले शासनकाल में न तेंदूपत्ता खरीदा जा रहा था न ही संग्राहकों को शासन के योजनाओं का लाभ मिल रहा था। आदिवासी समाज ने बघेल सरकार के अन्याय को पांच साल तक झेला है, लेकिन विधानसभा चुनाव में आदिवासी समाज ने कांग्रेस को उखाड़ कर फेंक दिया और प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार को स्थापित किया। विष्णुदेव साय सरकार में मोदी की गारंटी पूरा हो रहा है। 
विज्ञापन


मृत अवस्था में कांग्रेस पार्टी
वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मृत अवस्था में पहुंच चुकी है। इनके पास चुनाव लड़ाने के लिए नेता नही हैं यह चिंतनीय था, लेकिन अब जिस प्रकार से राजनांदगांव में मृत आत्माओं को लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी गयी, इससे प्रतीत हो रहा है कि अब इस कांग्रेस पार्टी के पास झंडा उठाने वाले कार्यकर्ता नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनांदगांव से भूपेश बघेल भगाए जा रहे हैं
मंत्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग अमेठी को अपनी पैतृक सीट बताते थे,  लेकिन कांग्रेस के आलाकमान राहुल गांधी पैतृक सीट से चुनाव लड़ने के बजाय सीट छोड़कर पलायन कर जाते हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने राजनांदगांव में जिन्हें लोकसभा प्रत्याशी बनाया है, उसका जमकर विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल बीते पांच वर्षों में कभी राजनांदगांव नहीं आये। वहीं, कांग्रेस पार्टी के नेता पत्र लिखकर आलाकमान से बघेल की सीट बदलने की मांग की जा रही है। मंत्री केदार ने कहा कि 2024 में फिर प्रधानमंत्री मोदी की सरकार बनेगी। भारत विश्वगुरु बनने के मार्ग में प्रशस्त होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed