{"_id":"66f985e3b50ee51bda04412b","slug":"forest-department-team-rescues-bear-in-gaurela-pendra-marwahi-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: वन विभाग की टीम ने भालू का किया रेस्क्यू, शरीर पर मिले गहरे जख्म; कई लोगों को बना चुका शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: वन विभाग की टीम ने भालू का किया रेस्क्यू, शरीर पर मिले गहरे जख्म; कई लोगों को बना चुका शिकार
Sun, 29 Sep 2024 10:23 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:23 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में वन विभाग की टीम ने भालू का रेस्क्यू किया है। टीम ने पिंजरे में बंद कर उसे बिलासपुर के कानन पेंडारी ले जाकर उसके स्वास्थ्य पर नजर रखने की बात कही है।
विज्ञापन
भालू का रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र व पड़ोसी जिले एमसीबी मे दो दिनों में तीन लोगों को मौत के नींद सुलाने वाले भालू का बिलासपुर से आई वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया है। टीम ने दो घंटे के रेस्क्यू में भालू को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में बंद कर उसे बिलासपुर के कानन पेंडारी ले जाकर उसके स्वास्थ्य पर नजर रखने की बात कही है। फिलहाल भालू के शरीर पर कई गहरे जख्म भी देखे गए हैं।
विज्ञापन
पिछले दो दिनों में मरवाही वन मंडल में दो लोगों को और पड़ोसी जिले एमसीबी में एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारने वाले भालू का बिलासपुर से मरवाही पहुंची रेस्क्यू टीम मरवाही वन मंडल के वन मंडल अधिकारी के साथ ही वन विभाग की टीम ने मरवाही वन मंडल के बेलझिरिया, डोंगराटोला के बीच स्थित खुद्दी टोला के जंगल से सफलतापूर्वक भालू का रेस्क्यू किया गया है। आखिरकार तीन गांवों में दहशत का पर्याय बन चुका लोगो की नींद हराम करने तथा तीन लोगों को मौत की नींद सुलाने वाला और दो लोगों को गंभीर रूप से जख्मी करने वाले भालू को पकड़ा लिया है।
विज्ञापन
लगभग दो घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बिलासपुर से मरवाही पहुंची रेस्क्यू टीम और वन विभाग की टीम की मेहनत रंग लाई है। रेस्क्यू टीम के द्वारा ग्राम उषाड के डोंगराटोला गांव के पास स्थित खुद्दी टोला के जंगल से भालू को ट्रेंकुलाइज बेहोशी वाला इंजेक्शन से सूट करके भालू पर काबू पाया गया था। जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने भालू को बेहोश कर पिंजरे में बंद कर लिया है। वहीं बता दें कि भालू अब इंसान को छोड़ो बल्कि भालू बाइक को भी नहीं छोड़ रहा है। भालू के द्वारा दो बाइक को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर नुकसान पहुंचा है। वहीं, भालू के शरीर में भी कुछ गहरे निशान है। जिसके चलते भालू को अभी विशेष निगरानी में रखने की बात कही है।
विज्ञापन