फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   for remdesivir injection Long queue of family members of covid patients outside of medical store of raipur chhattisgarh

बेहाल: रेमडेसिविर के लिए लगीं लंबी-लंबी लाइनें, मरीजों को 6 इंजेक्शन की जरूरत, मिल रहा सिर्फ एक

Fri, 16 Apr 2021 07:50 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: कुमार संभव Updated Fri, 16 Apr 2021 07:50 AM IST
सार

  • लोगों का कहना है कि उन्हें अपने मरीज के लिए रेमडेसिविर के 6 इंजेक्शन की जरूरत है, लेकिन एक से ज्यादा कहीं नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
for remdesivir injection Long queue of family members of covid patients outside of medical store of raipur chhattisgarh
रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए लगी लाइन - फोटो : ANI

विस्तार

देश के कई राज्य कोरोना की दूसरी लहर से बेहाल हैं। इनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। यहां हालात इतने ज्यादा खराब हो चुके हैं कि मरीजों को अस्पताल नहीं मिल रहे। इलाज के लिए दवाइयां नहीं हैं। वहीं, रेमडेसिविर इंजेक्शन की भी किल्लत बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि उन्हें अपने मरीज के लिए रेमडेसिविर के 6 इंजेक्शन की जरूरत है, लेकिन एक से ज्यादा कहीं नहीं मिल रहा है। इसकी वजह से अधिकतर हर मेडिकल स्टोर के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार (15 अप्रैल) को एक मेडिकल स्टोर के बाहर कोविड मरीजों के परिजनों ने लंबी लाइन लगा रखी थी। जब उनसे बातचीत की गई तो पता चला कि वे सभी रेमडेसिविर इंजेक्शन का इंतजार कर रहे हैं। एक शख्स ने बताया कि मैं पिछले 24 घंटे से लाइन में लगा हुआ हूं। मेरे मरीज को 6 इंजेक्शन की जरूरत है, लेकिन मेडिकल स्टोर वाले एक से ज्यादा नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed