{"_id":"666ef188f401a687780243cc","slug":"food-officer-not-relieved-even-after-three-months-of-transfer-transfer-order-was-issued-on-march-15-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Surguja : ट्रांसफर के तीन महीने बाद भी रिलीव नहीं हुए खाद्य अफसर, 15 मार्च को जारी हुआ था ट्रांसफर आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Surguja : ट्रांसफर के तीन महीने बाद भी रिलीव नहीं हुए खाद्य अफसर, 15 मार्च को जारी हुआ था ट्रांसफर आदेश
Sun, 16 Jun 2024 07:37 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 16 Jun 2024 07:37 PM IST
सार
सरगुजा जिला के खाद्य अधिकारी रविंद्र सोनी के ट्रांसफर के 3 महीने बीत जाने के बाद भी वह रिलीव नहीं हुए हैं। खाद्य अधिकारी के स्थानांतरण हो जाने के बाद भी अब तक जमे रहने पर कई राइस मिलर्स में आक्रोश है।
विज्ञापन
खाद्य अधिकारी रविंद्र सोनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरगुजा जिला के खाद्य अधिकारी रविंद्र सोनी के ट्रांसफर के 3 महीने बीत जाने के बाद भी वह रिलीव नहीं हुए हैं। खाद्य अधिकारी के स्थानांतरण हो जाने के बाद भी अब तक जमे रहने पर कई राइस मिलर्स में आक्रोश है, उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की है कि उन्हें तत्काल रिलीव कर जहां उनका स्थानांतरण हुआ है वहां उन्हें भेजा जाए और नवीन खाद्य अधिकारी को सरगुजा बुलाया जाए।
विज्ञापन
वर्तमान में सरगुजा जिला के खाद्य अधिकारी के पद पर रविंद्र सोनी है,जिनका आचार संहिता से दो-तीन दिन पूर्व उपभोक्ता खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय द्वारा गत 15 मार्च को रविंद्र सोनी का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था।रविंद्र सोनी को सरगुजा से खाद्य अधिकारी राजनांदगांव बनाकर भेजा गया था,लेकिन इसी बीच आचार संहिता लागू हो गई और वह रिलीव नहीं हो पाए।अब जब ट्रांसफर आदेश के 3 महीने हो गए हैं और आचार संहिता भी समाप्त हो गया है तो राइस मिल एसोसिएशन के सदस्यों ने खाघ अधिकारी को तत्काल सरगुजा से भेजने की मांग की है। वही रविंद्र सोनी के स्थान पर चित्रकांत ध्रुव को सरगुजा जवाइन कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि खाद्य अधिकारी रविंद्र सोनी पर गत दोनों कई गंभीर आरोप लगे थे।यही नहीं कर्मचारियों के साथ भी इनका वाद विवाद सामने आया था,जिसकी शिकायत ऊपर की गई थी।शिकायत पर तो अमल हुआ और इनका ट्रांसफर भी हुआ,लेकिन 3 महीने बीत जाने के बाद भी अब तक वह सरगुजा से रवाना नहीं हुए हैं। जिसके कारण राइस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों में आक्रोश है। जिस तरह से सरगुजा जिला खाद्य अधिकारी रविंद्र सोनी और राइस मिलर्स संगठन के सदस्यों में तनातनी है,कभी भी बात विवाद बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
2017 से पदस्थ हैं रविंद्र सोनी-
राइस मिलर संगठन के सदस्यों ने बताया कि 2017 से लगातार 2024 आज वर्तमान तक रविंद्र सोनी जिला खाद्य अधिकारी के पद पर बने हुए है, 2019 में 6 महीने के लिए दो अधिकारी आए उसके बाद फिर से रविंद्र सोनी उक्त पद पर काबिज हो गए।अम्बिकापुर में 7 वर्षों से पदस्थ खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी पर कोई गंभीर आरोप लगा चुके हैं,बावजूद ट्रांसफर आदेश के बाद भी वह यहां से रवाना नहीं हुए हैं।
सीएम को अवगत कराऊंगा- विधायक राजेश अग्रवाल
स्थानांतरण आदेश जारी हुए 3 महीने हो जाने के बावजूद अभी तक जिला खाद्य अधिकारी रविंद्र सोनी के यहां से रिलीव नहीं होने के प्रश्न पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुझे भी जानकारी है 15 मार्च को इनका ट्रांसफर आदेश निकाला था फिर अगले दिन आचार संहिता लग जाने के कारण यह रिलीव नहीं हो पाए हैं,मेरे पास भी उनके विरुद्ध कई शिकायतें आई हैं,मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को उक्त बातों से अवगत करा कर रिलीव कराने का निवेदन करूंगा।