फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   five persons including BJYM leader arrested in the matter of Deadly attack on constable in durg chhattisgarh

छत्तीसगढ़: आरक्षक पर जानलेवा हमला, भाजयुमो नेता समेत पांच गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Mon, 17 Jan 2022 10:47 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 17 Jan 2022 10:47 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली, तब पुलिस दल ने घायल आरक्षक को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
five persons including BJYM leader arrested in the matter of Deadly attack on constable in durg chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस आरक्षक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई के महामंत्री समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के भिलाई शहर स्थित सूर्या मॉल में रविवार देर रात आरक्षक साविंदर सिंह (29) पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने भाजयुमो की जिला इकाई के महामंत्री प्रवीण विस्वाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को सूर्या मॉल में दो गुटों के बीच झड़प की सूचना मिली, जिसके बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि मॉल पहुंचने के बाद पुलिस दल ने दोनों गुटों को शांत कराया। जब एक गुट को मॉल से कुछ दूरी पर आरक्षक साविंदर सिंह अकेला मिला, तो उस गुट के युवकों ने आरक्षक पर चाकू से वार कर दिया। इस घटना में सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली, तब पुलिस दल ने घायल आरक्षक को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरक्षक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में विस्वाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, भाजपा की दुर्ग जिला इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने कहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को घटना की जानकारी दी जाएगी तथा उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। भिलाई नगर निगम के लिए हाल ही में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने विस्वाल को वार्ड पार्षद पद के लिए मैदान में उतारा था। विस्वाल यह चुनाव हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed