फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Five people of the same family murdered, accused hanged himself in Sarangarh-Bilaigarh

'क्या इश्क बना कत्ल की वजह': एक ही परिवार के पांच लोगों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद ने भी लगाई फांसी,जानें...

Sat, 18 May 2024 08:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/सारंगढ़-बिलाईगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/सारंगढ़-बिलाईगढ़ Published by: अमन कोशले Updated Sat, 18 May 2024 08:16 PM IST
सार

Crime News: ग्रामीणों की माने तो इस हत्याकांड की वजह प्रेम-प्रसंग को बताया है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी पप्पू टेलर मीरा से प्यार करता था। उसके परिजनों ने जगमती की कहीं और शादी तय कर दी थी। गुस्साए आशिक ने फिर यह कदम उठाया।

विज्ञापन
Five people of the same family murdered, accused hanged himself in Sarangarh-Bilaigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Crime News: छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। पांच लोगों की हत्या कर आरोपी ने खुद फंसी के फंदे पर लटक गया। इस हत्याकांड के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद आसपास के गांव में भी सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों की माने तो इस घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। सभी शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


घटना सारंगढ़ जिला से 37 किलोमीटर दूर सलिहा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम थरगांव का है, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या हुई है, जिनमें हेमलाल, जगमती, मीरा और मीरा के दो मासूम बच्चों को पप्पू टेलर नामक युवक मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पप्पू टेलर मीरा से प्यार करता था। मीरा की शादी कहीं और होने की खबर से युवक ने खौपनाक कदम उठाया है। आरोपी ने हथौड़े और धारदार टंगिया से वार किया, जिससे पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पूरे गांव दहशत का माहौल
इस घटना की जानकारी पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई, जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वह दहशत में आ गया। गांव के सभी लोग घटना स्थल तक पहुंचने की कोशिश में लगे रहे। निर्मम हत्याकांड की सूचना मिलते ही सलिहा थाना की पुलिस टीम और सारंगढ़ पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा मौके पर घटना स्थल पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस
इस पूरी घटना के संबंध में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि इस जघन्य हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चला है। साक्ष्य एकत्र करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 


'हत्या का कारण प्रेम प्रसंग'
ग्रामीणों की माने तो इस हत्याकांड की वजह प्रेम-प्रसंग को बताया है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी पप्पू टेलर मीरा से प्यार करता था। उसके परिजनों ने मीरा की कहीं और शादी तय कर दी थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी ने इसी वजह से हत्या की बड़ी वारदात को अंजाम दिया होगा। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed