Balrampur Ramnujganj: कैश वैन पलटने से पांच लोग घायल, सभी को आई मामूली चोट
बलरामपुर रामनुजगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में सेमरसोत जंगल में रेस्ट हाउस के आगे आज दोपहर 2 बजे के करीब अंबिकापुर से एटीएम के लिए पैसे लेकर आ रही वैन के पलटने से पांच लोगों को मामूली चोट आई है।
विस्तार
बलरामपुर रामनुजगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में सेमरसोत जंगल में रेस्ट हाउस के आगे आज दोपहर 2 बजे के करीब अंबिकापुर से एटीएम के लिए पैसे लेकर आ रही वैन के पलटने से पांच लोगों को मामूली चोट आई है। घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर हाईवे पेट्रोलिंग की वाहन पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहकारी बैंक राजपुर बलरामपुर एवं रामानुजगंज के एटीएम के लिए पैसा लेकर आ रही वैन दोपहर दो बजे के करीब सेमरसोत रेस्ट हाउस के आगे अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे जिससे उसमें सवार ड्राइवर, गार्ड सहित पांच लोगों को मामूली चोटें आई।
घटना की सूचना पर तत्काल हाईवे पेट्रोलिंग के मिखाईल कुजूर, गिरवर सिंह, अमित मिंज मौके पर पहुंचे हाईवे पेट्रोलिंग में रखें फर्स्ट एड बॉक्स से प्राथमिक इलाज सभी घायलों का किया गया।