फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Five jawans injured in an IED blast by Naxals near Sukma district Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बारूदी सुरंग में विस्फोट: सीआरपीएफ का अधिकारी शहीद, नौ जवान घायल

Sun, 29 Nov 2020 01:15 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 29 Nov 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Five jawans injured in an IED blast by Naxals near Sukma district Chhattisgarh
धमाके के बाद घटनास्थल पर बिखरे पत्थर - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सहायक कमांडेंट शहीद हो गए तथा नौ अन्य कमांडो घायल हो गए।

विज्ञापन


सुरक्षा अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ताड़मेटला गांव के पास जंगल में नक्सलियों ने शनिवार को रात करीब नौ बजे बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। मध्यरात्रि में वायुसेना के एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर ने घायल जवानों को वहां से निकाला।
विज्ञापन



अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में घायल सीआरपीएफ की 206 वीं कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट 33 वर्षीय नितिन पी भालेराव ने रविवार तड़के दम तोड़ दिया। विस्फोट में नौ अन्य कमांडो घायल हो गए। सात जवानों का रायपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि दो जवानों का इलाज चिंतलनार के अस्पताल में हो रहा है। घायल जवान 206 वीं कोबरा बटालियन से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएफ की पांच नई बटालियनों के शिविर लगाने के लिए यह दल इलाके का निरीक्षण कर रहा था और इसी दौरान आईईडी विस्फोट हो गया। बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहीद भालेराव महाराष्ट्र के नासिक जिले के निवासी थे। वह 2010 में सीआरपीएफ में शामिल हुए थे और कोबरा बटालियन में 2019 में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed