फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Five including two women arrested for human trafficking in rajnandgaon chhattisgarh

छत्तीसगढ़: मानव तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच को गिरफ्तार किया

Fri, 27 Nov 2020 11:07 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, राजनांदगांव
पीटीआई, राजनांदगांव Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 27 Nov 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Five including two women arrested for human trafficking in rajnandgaon chhattisgarh
Human Trafficking - फोटो : पेक्सेल्स

छत्तीसगढ़ में आए दिन मानव तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा वाकया है राजनांदगांव जिला का जहां पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के डोंगरगढ़ शहर की 23 वर्षीय महिला का अपहरण कर बलात्कार करने और उसे बेचने के आरोप में पुलिस ने डोंगरगढ़ निवासी महिला साजदा सैय्यद (32 वर्ष), जुनैद खान (22 वर्ष), शुभम तिवारी और सलमान खान (30 वर्ष) तथा रायपुर निवासी महिला गंगा पाड़े (37 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने डोंगरगढ़ निवासी चार आरोपियों को 23 नवंबर को तथा रायपुर निवासी महिला आरोपी को 25 नवंबर को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि महिला के पति ने इस वर्ष सितंबर माह में अपनी पत्नी और चार वर्षीय बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। इस बीच 22 नवंबर को महिला डोंगरगढ़ पहुंची और पति के साथ थाने जाकर अपने साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता की सुबह की सैर के दौरान साजदा से मित्रता हो गई। 11 सितंबर को साजदा ने महिला को पीने के पानी में नशे की दवाई मिलाकर दे दी।

उन्होंने बताया कि जब महिला की आंख खुली तब वह रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल में थी। उसके साथ उसका बेटा भी था। विमानतल में साजदा सैय्यद के अलावा डोंगरगढ़ के ही जुनैद खान, शुभम तिवारी, तथा दो अन्य लोग मौजूद थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने 11 सितंबर की रात में दिल्ली के लिए फ्लाईट ली और दिल्ली पहुंचकर पीड़ित महिला को उसके बेटे के साथ किराए के एक मकान में रखा गया। इस दौरान आरोपी शुभम तिवारी ने महिला के साथ बलात्कार किया।

महिला को दिल्ली से हरियाणा ले गए और फिर बेच डाला
उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी महिला को दिल्ली से हरियाणा ले गए और उसे सुरेश नाम के किसी व्यक्ति के पास एक लाख रूपए में बेच दिया। महिला किसी तरह सुरेश के पास से भागने में कामयाब रही लेकिन पकड़ी गई। बाद में सुरेश ने महिला को आरोपियों के हवाले कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में आरोपियों ने महिला को हरियाणा के राजेश के पास डेढ़ लाख रूपए में बेच दिया। जब पीड़ित महिला ने राजेश को घटना के बारे में जानकारी दी तब राजेश उसे करीब के पुलिस थाने लेकर गया। बाद में हरियाणा पुलिस के सहयोग से महिला 22 नवंबर को वापस डोंगरगढ़ पहुंच सकी।

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला साजदा सैय्यद ही इस मामले की मुख्य आरोपी है। उसके दिल्ली और हरियाणा के कुछ लोगों से संपर्क के बारे में जानकारी मिली है। वहीं रायपुर से गिरफ्तार की गई महिला गंगा पाड़े का भी दिल्ली और हरियाणा के लोगों से संपर्क है।


उन्होंने बताया कि पुलिस की विशेष टीम इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। इधर आरोपी महिला गंगा पाड़े के भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता होने की जानकारी मिली है। घटना के बाद पाड़े को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। राज्य में भाजपा ने एक बयान जारी कर बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पाड़े को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed