फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   father raped his daughter

पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म

Mon, 15 Apr 2013 05:51 PM IST
महासमुंद/इंटरनेट डेस्क
महासमुंद/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 15 Apr 2013 05:51 PM IST
विज्ञापन
father raped his daughter

छत्तीसगढ़ में कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव जामपाली में एक पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने तबीयत खराब होने के बाद अपनी बड़ी मां को इस संबंध में बताया। तब पीड़िता ने अपनी बड़ी मां के साथ थाना छुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भादवि की धारा 376 के तहत अपराध दर्ज किया है।

कोतवाली प्रभारी प्रमीला मंडावी के अनुसार ग्राम जामपाली निवासी जयचंद पिता गाड़ाराम गोड़ (38) अपने परिवार के साथ ग्राम शेरगांव स्थित एक ईंट भट्ठे में निवास करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी जयचंद ने 17 मार्च 2013 को रात करीब ढाई बजे अपने ही 16 वर्षीय नाबालिक बेटी को हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ अनाचार किया।

दुष्कर्म के बाद छुरा ग्राम पाटसेंद्री स्थित अपने ननिहाल में रहने के दौरान पीड़िता की तबीयत खराब हो गई। लेकिन डर की वजह से वह कुछ बोल न सकी।

तब पीड़िता के डिप्रेशन में होने पर उसकी बड़ी मां ने उससे पूछा तो 10 से 15 दिनों बाद पीड़िता ने अपने पिता की करतूत के बारे में उन्हें बताया। फिर पीड़िता ने अपनी बड़ी मां ने साथ थाना छुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed