{"_id":"64391ab48116f729d70d9f78","slug":"father-and-son-who-went-fishing-in-the-dam-in-surguja-died-due-to-drowning-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Surguja: बांध में मछली पकड़ने गए बाप-बेटे की डूबने से हुई मौत, गोताखोरों ने निकाला दोनों का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Surguja: बांध में मछली पकड़ने गए बाप-बेटे की डूबने से हुई मौत, गोताखोरों ने निकाला दोनों का शव
Fri, 14 Apr 2023 02:49 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 14 Apr 2023 02:49 PM IST
सार
गुरूवार देर शाम साढ़े तीन घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद भी गोताखोरों की टीम दोनों को खोज नहीं पाई थी। शुक्रवार को गोताखोरों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला। घटना से गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
गोताखोरों ने निकाला दोनों का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरगुजा जिले के उदयपुर अंतर्गत ग्राम जरहाडीह में गुरूवार को मछली मारने गए बाप-बेटी की बांध में डूब जाने से मौत हो गई। दोनों बांध के डूबान वाले क्षेत्र में एक छोर से दूसरी छोर को पार कर रहे थे। गुरूवार देर शाम साढ़े तीन घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद भी गोताखोरों की टीम बाप बेटी को नहीं खोज पाई। शुक्रवार को गोताखोरों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला। घटना से गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोडरी अंतर्गत जरहाडीह में गांव के पटेल मोहरसाय के बांध में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मछली पाली गई हैं। बांध में आसपास गांव के लोग स्नान करने जाते हैं एवं मछली भी पकड़ते हैं। उदयपुर पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे जरहाडीह निवासी रामू अगरिया 35 वर्ष अपनी तीन बेटियों को लेकर मछली पकड़ने व नहाने के लिए बांध में गया था। बांध में दो बेटियों ने पहले स्नान कर लिया। इस दौरान रामू ने दोनों बेटियों को मेड से दूसरे किनारे जाने कहा और खुद अपनी छह वर्षीय बेटी को अपने कंधे में बैठाकर बीच पानी से दूसरे किनारे जाने के लिए पानी में घुसा। इस दौरान बेटी सहित बांध के करीब 15 फुट गहरे पानी के नीचे डूब गया। दोनों को डूबता देखकर उसकी दोनों बेटियों ने शोर मचाया। लेकिन आसपास से कोई नहीं था। तब बेटियां भागकर करीब 500 मीटर दूर अपने घर पहुंचीं और घटना की जानकारी परिजनों एवं अन्य लोगों को दी। जब तक परिजन व गांववाले मौके पर पहुंचे। दोनों का पानी में कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन