फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Faizan Khan was arrested by Mumbai Police from Raipur who threatened Shah Rukh Khan

SRK Death Threat: शाहरुख खान को धमकी देने वाला आरोपी फैजान गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

Tue, 12 Nov 2024 02:23 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Nov 2024 02:23 PM IST
सार

शाहरुख खान को धमकी देने वाले फैजान खान को मुंबई पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी। 

विज्ञापन
Faizan Khan was arrested by Mumbai Police from Raipur who threatened Shah Rukh Khan
आरोपी फैजान और शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला/FB Shahrukh khan

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी फैजान खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। सीएसपी अजय सिंह ने उसकी गिरफ्तारी की है। इस संबंध में रायपुर पुलिस को जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन


आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
मामले में मुंबई पुलिस आज रायपुर पहुंची। फैजान को अरेस्ट करने की ट्रांजिट रिमांड के साथ मंगलवार सुबह 11 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले आरोपी ने कहा कि वो बांदा पुलिस थाने में अपना बयान दर्ज कराने मुंबई जाएगा। वहीं आरोपी को लगातार धमकी मिल रही थी। इसकी वजह से उसने मुंबई पुलिस कमिश्नर को आवेदन देकर लिखा कि वह व्यक्तिगत रूप से नहीं ऑनलाइन माध्यम से पेश होना चाहता है।  
विज्ञापन


इन धाराओं में मामला दर्ज
इसके पूर्व आरोपी ने कहा था कि उसका फोन पांच दिन पहले दो नवंबर को चोरी हो गया था। इस संबंध में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 308 4, 351 3 4, के तहत शिकायत दर्ज है। मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच में पता है कि जिस मोबाइल नंबर से फोन किया गया था, वो नंबर छत्तीसगढ़ के रायपुर के फैजान नाम के शख्स का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजान को मुंबई लेकर जाएगी पुलिस
पुलिस की साइबर सेल की ओर से नंबर ट्रेस करने पर रायपुर का लोकेशन मिला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस फैजान को रिमांड पर लेकर मुंबई जाएगी और उससे पूछताछ करेगी। इससे पहले भी शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

पिछले साल अक्तूबर में भी मिली थी धमकी
शाहरुख हमेशा से ही अंडरवर्ल्ड की हिट लिस्ट में रहे हैं। इससे पहले भी करियर में कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा चुकी हैं। पिछले साल अक्टूबर में भी उन्हें फिल्म पठान और जवान की सफलता के बाद जान से मारने की धमकियां मिली थीं। इस बारे में एक्टर ने महाराष्ट्र पुलिस में लिखित में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद उन्हें Y+ सिक्योरिटी दी गई थी।

संजय गुप्ता ने कहा था- अंडरवर्ल्ड के आगे नहीं झुके शाहरुख
पिछले साल मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर शाहरुख की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि, ‘90 के दशक में शाहरुख इकलौते ऐसे एक्टर थे जो अंडरवर्ल्ड के आगे नहीं झुके। उन्होंने कहा कि गोली मारनी है तो मार दो, पर तुम्हारे लिए काम नहीं करूंगा। मैं पठान हूं। शाहरुख आज भी वैसे ही हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed