फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Explosives and other goods recovered after encounter between security forces and Naxalites

सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद विस्फोटक और अन्य सामान बरामद

Thu, 24 Jan 2019 12:25 PM IST
अजय सिंह भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर Published by: अजय सिंह Updated Thu, 24 Jan 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
Explosives and other goods recovered after encounter between security forces and Naxalites
encounter - फोटो : बासित जरगर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन


राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को भाषा को फोन पर बताया कि जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुकमरका और सुडियाल गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को मानपुर थाना क्षेत्र के बुकमरका और सुडियाल गांव के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद जिला पुलिस बल और एसटीएफ के संयुक्त दल को वहां के लिए रवाना किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षाकर्मी जब सुडियाल और बुकमरका गांव के बीच पहुंचे तो नक्सलियों ने तीन प्रेशर कुकर बम में विस्फोट किया तथा गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की । कुछ देर बाद नक्सली घने जंगल और पहाडि़यों का फायदा उठाते हुए महाराष्ट्र सीमा की ओर भाग गए।


अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने घटनास्थल से एक प्रेशर कुकर बम, तीन सौ मीटर तार, भारी मात्रा में नक्सली साहित्य, मेडिकल सामान, पिट्ठू और अन्य नक्सली सामान बरामद किया है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed