{"_id":"662a4c299c7e496b6a0a9f17","slug":"excise-department-team-seized-mahua-liquor-in-large-quantity-in-dhamtari-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: धमतरी में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में जब्त की महुआ शराब, तीन लाख से अधिक कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: धमतरी में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में जब्त की महुआ शराब, तीन लाख से अधिक कीमत
Thu, 25 Apr 2024 05:57 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:57 PM IST
सार
धमतरी जिले में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त की है, जिसकी कीमत तीन लाख रूपये से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
महुआ शराब जब्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में लगातार आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब की बिक्री और महुआ शराब पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कोपेडीह गांव से आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। यहां टीम ने बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त की है, जिसकी कीमत तीन लाख रूपये से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
इसके साथ ही आबकारी टीम ने करीब छह हजार किलो से ज्यादा महुआ लाहन को नष्ट किया है। वहीं, लोकसभा निर्वाचन के तहत आचार संहिता लगने के बाद से विभाग ने अब तक जिले में 620 लीटर महुआ शराब और करीब 20 टन महुआ लाहन जप्त कर नष्ट किया है। बताया जा रहा है कि कोपेडीह गांव में एक स्थान पर बड़ी मात्रा में महुआ शराब छिपाकर रखने की सुचना आबकारी विभाग को मिली थी।
विज्ञापन
सूचना पर आबकारी टीम मौके पर पहुंची, जंहं से 252 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। जबकि महुआ शराब बनाने के लिए रखे करीब छह हजार किलो लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। इस मामले में आबकारी विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आबकारी विभाग का कहना है कि ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और संबंधित आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन