फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Excise department seized 115 liters of liquor and 500 kg of liquor in Sakti

Sakti News: जुड़गा गांव में आबकारी टीम का छापा, 115 लीटर शराब और 500 किलो लाहन जब्त

Thu, 01 Jan 2026 10:36 AM IST
राहुल तिवारी सक्ती न्यूज, छत्तीसगढ़ न्यूज, क्राइम न्यूज, अवैध शराब
सक्ती न्यूज, छत्तीसगढ़ न्यूज, क्राइम न्यूज, अवैध शराब Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 01 Jan 2026 10:36 AM IST
सार

सक्ती जिले में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को ग्राम जुड़गा में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध महुआ शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में महुआ शराब और लाहन जब्त किया।

विज्ञापन
Excise department seized 115 liters of liquor and 500 kg of liquor in Sakti
115 लीटर शराब और 500 किलो लाहन जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नववर्ष और आगामी छेरछेरा पर्व के मद्देनजर, सक्ती जिले में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को ग्राम जुड़गा में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध महुआ शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में महुआ शराब और लाहन जब्त किया गया, साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त पांच भट्टियों को भी नष्ट किया गया।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर दबिश
जानकारी के अनुसार, सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नववर्ष के उपलक्ष्य में ग्राम जुड़गा के नाले किनारे एक अवैध फैक्ट्री में महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आबकारी टीम ने नाले किनारे दबिश दी। हालांकि, आबकारी टीम को देखते ही कुछ संदिग्ध व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन


बरामदगी और नष्टीकरण
दबिश के दौरान, आबकारी टीम ने मौके से महुआ शराब बनाने की पांच चालू भट्टियों को बरामद किया। इसके साथ ही, झाड़ियों में छुपाकर रखी गई लगभग 115 लीटर तैयार महुआ शराब को भी जब्त किया गया। शराब निर्माण में प्रयुक्त 20 बोरियों में भरा करीब 500 किलोग्राम महुआ लाहन भी मौके पर पाया गया। अधिकारियों ने मौके पर ही लाहन का सैंपल लिया और शेष लाहन को नष्ट कर दिया। अधिकारियों का अनुमान है कि इस लाहन से सैकड़ों लीटर अवैध महुआ शराब तैयार की जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब माफियाओं की बदलती रणनीति
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगातार की जा रही कार्रवाईयों के कारण अब शराब माफिया अपनी रणनीति बदल रहे हैं। वे घरों के बजाय दूर-दराज के इलाकों, जैसे नालों और जंगलों में अवैध निर्माण कर रहे हैं ताकि वे विभाग की नजरों से बच सकें। हालांकि, विभाग की सतत निगरानी और दबिश जारी रहेगी और ऐसे माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed