फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Encounter broke out between police and Naxalites in Khursekala forest Chhattisgarh

Chhattisgarh: खुर्सेकला जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद

Fri, 15 Nov 2024 10:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Fri, 15 Nov 2024 10:32 PM IST
सार

राजनांदगांव में  खुर्सेकला जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मौके से  दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। 

विज्ञापन
Encounter broke out between police and Naxalites in Khursekala forest Chhattisgarh
सामग्री बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नव गठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के मदनवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। खुर्सेकला जंगल में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में नक्सली भाग निकले। पुलिस ने मौके से  दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खुर्सेकला जंगल में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी मानपुर टीम, बसेली आईटीबीपी 44वीं वाहिनी एवं मदनवाड़ा कैंप से आईटीबीपी 27वीं वाहिनीं की पार्टी नक्सल विरोधी अभियान में रवाना हुई थी। डीआरजी टीम सर्चिंग करते हुए जंगल की ओर बढ़ रही थी, तभी खुर्सेकला जंगल में नक्सली छुपकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगे, जिसमें डीआरजी टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस ने घटनास्थल की सघन सर्चिंग की गई, जिसमें नक्सलियों के दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। आसपास सर्चिंग जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed