CG Encounter : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, मारे गये 30; 28 शव बरामद
Chhattisgarh Maoist Encounter : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। 28 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गये है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। मौके से बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ जारी है। अभी 28 शव बरामद हुए हैँ।
28 नक्सलियों के शव बरामद
28 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अभी भी मुठभेड़ जारी है। रात होने की वजह से पुलिस मुठभेड़ में कुल कितने नक्सली मारे गए हैं यह स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्चिंग जारी है। सूत्रों की माने तो करीब 40 नक्सली इस मुठभेड़ में ढेर हुए हैं।
सभी जवान सुरक्षित
जानकारी के मुताबिक जवान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना वाली जगह पर पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई में 30 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। क्षेत्र में रुक- रुक कर गोलीबारी हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है।
कल सुबह तक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी- आईजी
बस्तर संभाग के आईजी पी. सुंदरराज के मुताबिक 28 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है। पूरा अपडेट आने में समय लगेगा क्योंकि रात का समय है। रुक-रुक कर दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। एक-47, एसएलआर समेत कई अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमा होने की सूचना है। इस मुठभेड़ में कई इनामी नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। दूसरी ओर नक्सलियों की कंपनी नंबर 6 को भी पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है। कल सुबह तक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
जवानों के हौसले और अदम्य साहस को नमन- सीएम
मामले को लेकर सीएम साय ने कहा कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है।
नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 14 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 4, 2024
जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं।
नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब…
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.