{"_id":"667427fff0cabaaeb005c081","slug":"elder-brother-along-with-his-son-killed-his-brother-in-bilaspur-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: बड़े भाई ने बेटे के साथ मिलकर की भाई की हत्या, जमीन को लेकर चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: बड़े भाई ने बेटे के साथ मिलकर की भाई की हत्या, जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
Thu, 20 Jun 2024 06:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:30 PM IST
सार
बिलासपुर जिले में एक भाई ने अपने ही सगे भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अवैध जमीन के नाम से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीपत थाना क्षेत्र में कथित अवैध जमीन के नाम से दो सगे भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। यह विवाद इतना बढ़ा कि गुरुवार के दिन मौत का कारण बन गया। बताया जा रहा है कि बड़े भाई और उसके बेटे ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
एसएआई शिव बक्साल व आरक्षक देवानंद चंद्राकर से मिली के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम राख के रहने वाले नवल किशोर पुत्र काशीराम और उसके छोटे भाई मनोहर अंगारे के बीच पिछले कुछ महीनों से अवैध जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें आए दिन दोनों के बीच में आपसी विवाद होता था। इसी तरह उनका विवाद एक बार फिर गुरुवार को गांव के ही डैम मोहल्ले में हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान बड़े भाई नवल किशोर पुत्र काशीराम व उसके लड़के रामेश्वर पुत्र नवल किशोर ने मनोहर अंगारे पर धारदार रापा व टांगिया से हमला कर दिया। धारदार हथियार से हमले के बाद मनोहर अंगारे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने सीपत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के ने आरोपी नवल किशोर व रामेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन